सोहा के बोल्डनेस पर क्यों गुस्साये सैफ मियां?
इन दिनों बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ मियां काफी नाराज हैं। कारण है उनकी बहन सोहा अली खान। जो कि बेहद ही बोल्ड अंदाज में तिंग्माशु धुलिया की फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स में दिखायी पड़ने वाली है। कहा जा रहा है सोहा ने सीनियर एक्टर इरफान के साथ बेहद ही बोल्ड सींस दिये हैं जिन्हें देखकर लोगों के पसीने छूट जायेंगे लेकिन इन सींस से खासा नाराज तो सैफ अली खान हो गये हैं।
फिल्म में सोहा का इरफान के साथ इंटिमेट होना उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा है। कहा जा रहा है कि सैफ इस बात के लिए सोहा पर काफी नाराज हुए है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आखिर सैफ को नाराज होने की जरूरत क्या थी?
आखिर वो भी तो फिल्मों में इंटिमेट सींस देते हैं तो वो जो काम कर सकते हैं तो भला सोहा अली खान क्यों नहीं कर सकती है? यही नही उनकी पत्नी करीना कपूर भी तो फिल्मों में बोल्ड सींस देती है तो जब करीना पर भी रोक नहीं तो सोहा पर क्यों?आपको बता दें कि इन दिनों निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की आने वाली फिल्म 'साहिब बीबी और गैंगस्टर रिटर्नस' के चर्चे हैं। फिल्म में जिमी शेरगिल, माही गिल, रणदीप हुड्डा, सोहा अली खान, इरफान खान लीड रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












