दिलीप कुमार अभी भी आईसीयू में, हालत स्थिर
बॉलीवुड के महान कलाकारों में से एक दिलीप कुमार रविवार रात से ही मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है। उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, जो खबर आ रही है उसके मुताबिक दिलीप कुमार अभी भी आईसीयू में ही हैं। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उनकी पत्नी अभिनेत्री सायरा बानो उनके साथ हैं।
अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा, "उन्हें रविवार को दिल का दौड़ा पड़ा था। इसे चिकित्सा विज्ञान में मायोकार्डियल इनफार्कशन कहते हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।"हृदय रोग विशेषज्ञ डा. नितिन गोखले उनकी देखभाल कर रहे हैं।
उनकी पत्नी सायराबानों इस समय अस्पताल में हैं उन्होंने लोगों से कहा है कि प्लीज ऊपरवाले से दुआ कीजिये कि दिलीप साहब पूरी तरह से स्वस्थ हो जायें। यूसूफ ( दिलीप कुमार का असली नाम) मेरी जिंदगी है इसलिए उनका स्वस्थ होना काफी जरूरी है।
गौरतलब है कि बॉलीवुड के बेशकिमती सितारों में से एक अभिनेता दिलीप कुमार को रविवार शाम को सीने में बैचेनी और दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद रात करीब 8:30 बजे उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।
पाकिस्तान में जन्में दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान है। उन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग में छह दशक तक काम किया। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में 'मधुमति', 'देवदास' 'राम और श्याम', 'विधाता' और 'कर्मा' शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications












