..................... Please Pray For Unwell Dilip Kumar Said Wife Saira Bano - Hindi Filmibeat

यूसूफ मेरी जिंदगी हैं प्लीज दुआ कीजिये: सायरा बानो

आज बॉलीवुड के महान कलाकारों में से एक दिलीप कुमार मुंबई की लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं उन्हें रविवार रात दिल का दौरा पड़ा है जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी हालत स्थिर है लेकिन फिर भी डॉक्टरों ने उन्हें अभी खतरे से बाहर नहीं बताया है। उनकी पत्नी सायराबानों इस समय अस्पताल में हैं उन्होंने लोगों से कहा है कि प्लीज ऊपरवाले से दुआ कीजिये कि दिलीप साहब पूरी तरह से स्वस्थ हो जायें। यूसूफ ( दिलीप कुमार का असली नाम) मेरी जिंदगी है इसलिए उनका स्वस्थ होना काफी जरूरी है।

बीते जमाने की सुंदर और सेक्सी अभिनेत्रियों में से एक सायराबानों जिनकी उम्र इस समय 68 साल की है,ने जब दिलीप कुमार से शादी की थी तो लोगों ने ऐलान किया था कि उम्र के इस भारी अंतर वाली शादी लंबे समय तक टिक नहीं पायेंगी। लेकिन सायरा ने उन सारी भविष्यवाणियों को झूठा साबित कर दिया। सायरा की नजर में दिलीप कुमार रीयल हीरो हैं जो बेहद लविंग और केयरिंग हैं।12 साल की उम्र में सायरा को दिलीप से मुहब्बत हो गयी है।

गौरतलब है कि बॉलीवुड के बेशकिमती सितारों में से एक अभिनेता दिलीप कुमार को रविवार शाम को सीने में बैचेनी और दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद रात करीब 8:30 बजे उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।

आगे की खबर स्लाइडों में...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X