..................... Veena Malik is looking very sexy and hot in Kannada version ‘Dirty Picture | Vidya Balan | विद्या से ज्यादा डर्टी वीना मलिक - Hindi Filmibeat

विद्या से ज्यादा डर्टी वीना मलिक

जिस समय एकता कपूर निर्मित फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' सिनेमाघरों में पहुंची थी तब अभिनेत्री विद्या बालन की बहुत आलोचना हुई थी। लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद लोग विद्या के डर्टी अवतार को भूल गये और उनके अभिनय पर फिदा हो गये। सबको लगा कि विद्या से अच्छा सिल्क का किरदार और कोई नहीं निभा पाता। फिल्म सुपर हिट हुई और विद्या को पुरस्कार पर पुरस्कार दिलाती चली गयी।

लेकिन अब 'द डर्टी पिक्चर' कन्नड़ में बन रही है जिसमें लीड रोल पाकिस्तानी सेक्स बम वीना मलिक निभा रही हैं। उन्होंने विद्या की तरह नहीं बल्कि विद्या से कहीं ज्यादा बोल्ड अवतार फिल्म में धरा है।

इस फिल्म का पहला लुक जारी हुआ है जिसे देखकर शायद विद्या बालन को भी शर्म आ जायें। वीना मलिक ने फिल्म को हीरो अक्षय के साथ इस कदर उत्तेजक सीन दिये हैं जिन्हें देखकर लोगों की आंखे फटी की फटी रह जायेंगी।

वीना शायद इन हरकतों से साबित करना चाहती हैं कि उनमें भी बॉलीवुड तारिकाओं जैसा दम है जो उन्हें आगे बढ़ा सकता है लेकिन शायद वो यह भूल गयी हैं कि फिल्मों में चलने के लिए केवल जिस्म दिखाऊ प्रदर्शन नहीं बल्कि अभिनय की बारीकियां भी आनी चाहिेए।

अब विद्या की तरह वीना फिल्म में अभिनय कर पायी हैं कि नहीं इस बात का पता तो फिल्म रिलीज के बाद ही चलेगा लेकिन इतना तो तय है कि फिल्म अभी से वीना के इस हॉट अंदाज के कारण चर्चित हो गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X