Exclusive: डर्टी वीना को हम मुस्लिम नहीं मानते
पाकिस्तानी बोल्ड अदाकारा वीना मलिक ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है तब से उन्हें सफलता कम आलोचनाएं ज्यादा झेलनी पड़ी है। हाल ही में उनकी कन्नड़ फिल्मों की तस्वीरें लोगों के सामने आयी हैं जिसमें वो बेहद ही उत्तेजक मुद्रा में लोगों के सामने आयी हैं।
इन तस्वीरों को देखने के बाद यूपी के जौनपुर शहर के एक मुस्लिम संगठन ने कहा है कि वो किसी भी एंगल से अभिनेत्री वीना मलिक को मुस्लिम नहीं मानते हैं। क्योंकि इ्स्लाम उन चीजों की इजाजत नहीं देता है जो कि वीना मलिक धड़ल्ले से की जा रही हैं। हमें तो उन्हें देखकर शर्म आती हैं। उन्होंने तो महिला जाति को ही शर्मसार कर दिया है।
मालूम हो कि हिंदी सिनेमा की हिट फिल्म द डर्टी पिक्चर की कन्नड़ रिमेक में वीना मलिक लीड रोल कर रही है। फिल्म में उन्होंने अभिनेता अक्षय के साथ इस कदर बोल्ड सींस दिये है जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जायें। फिल्म का पहला लुक लोगों के सामने आ चुका है। जिसमें वीना अक्षय की बाहों में बेहद आपत्तिजनक स्थिति में हैं। उनके शरीर पर नाममात्र के कपड़े हैं।इससे पहले भी जब वीना मलिक ने टॉपलेस फोटोशूट करवाया था तो भी पाकिस्तान के मुस्लिम संगठन ने भी उन्हें इस्लाम के खिलाफ बताया था और इस्लाम से बेदखल कर देने की बात कही थी।
यहां तक की वीना को उनके अब्बा ने भी बेटी मानने से इंकार कर दिया था। लेकिन वीना की सेहत पर इन सारी बातों का कोई फर्क नहीं पड़ा उनका बिंदास पन यूंही बद्स्तूर जारी है।


Click it and Unblock the Notifications
