नेपोटिज्म और तैमूर को लेकर ये क्या बोल गए टारजन स्टार वत्सल सेठ- वायरल हुआ बयान
बॉलीवुड में इस समय नेपोटिज्म को लेकर काफी लंबी बहस चल रही है और कई सितारे इसपर अपने अपने विचार रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौक के बाद ऐसा लग रहा है जैसे कि इंडस्ट्री में भूचाल आ गया है और सभी सिर्फ नेपोटिज्म पर ही सवाल खड़े करने में लगे हैं। इस समय टारजन द वंडर कार फेम वत्सल सेठ का भी एक बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि उन्होने नेपोटिज्म और तैमूर अली खान को लेकर दिया है।
दरअसल उन्होने एक बात उदाहरण देते हुए तैमूर अली खान का नाम ले लिया था जोकि तेजी से वायरल हो गया है। एक मीडिया हाउस को उन्होने इंटरव्यू दिया था जहां उन्होने नेपोटिज्म को लेकर अपनी पर्सनल राय रखी थी और कहा कि कोई माता पिता अपने बच्चों के सपोर्ट करते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। जैसे हर पेशे में माता पिता अपने बच्चों को सपोर्ट करते हैं वैसे ही फिल्म इंडस्ट्री भी है बच्चों को माता पिता के द्वारा मदद की जाती है।
सब्जी बेंचने को मजबूर अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' का ये कलाकार- पैसे के तंगी के कारण लौटा घर


Click it and Unblock the Notifications











