सब्जी बेचने को मजबूर अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' का ये कलाकार- पैसे के तंगी के कारण लौटा घर
कोरोना वायरस के कहर से जूझते हुए देश को लगभग 4 महीनें से ज्यादा का समय गुजर चुका है और इस समय ये हाल है कि कई लोग खाने पीने के लिए भी मोहताज हैं। ऐसे में कई खबरें सामने आती हैं जो कि आपको चौकाने के लिए काफी होती है। ना सिर्फ आम इंसान बल्कि कई बॉलीवुड के कलाकार भी हैं जो कि काफी ज्यादा परेशान चल रहे हैं। एक खबर इस समय राजधानी भुवनेश्वर स्थित पलासुनी से आ रही है जहां पर एक बॉलीवुड अभिनेता को सब्जी बेचते हुए देखा गया है और इस समय उनकी खबर काफी ज्यादा चर्चा में हैं।
पता चला है कि एक्टर सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी का भी हिस्सा है और कई सितारों के साथ काम कर चुका है। कार्तिक साहू नाम के इस कलाकार को इस समय जीवन का ये मुश्किल दौर देखने को मिल रहा है जिसकी बातें लगभग सभी लोग कर रहे हैं। पता चला है कि अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी में कार्तिक एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं लेकिन फिल्म अभी भी रिलीज नहीं हो पाई है।
बॉलीवुड में कैसे बेचे जाते हैं अवॉर्ड्स? शेखर कपूर के समर्थन में अदनान सामी ने किया खुलासा!


Click it and Unblock the Notifications











