यामी के बाद अब जैकलीन के साथ रोमांस करेंगे वरूण धवन

वरूण धवन इस वक्त अपनी फिल्म बदलापुर के प्रमोशन में जुटे हैं तो वहीं दूसरी तरफ वो ABCD 2 की शूटिंग निपटा रहे हैं। अब वरूण को मिला है एक और मौका। और वो इंडस्ट्री की सबसे नई सरप्राइज़ पैकेज जैकलीन फर्नांडीज़ के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे।

जी हां, वरूण धवन ने नाडियाडवाला फिल्म्स के साथ एक और फिल्म साइन की है। फिल्म का नाम है ढिशुम और उनके साथ फिल्म में दिखेंगे जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडीज़। वरूण अब सिर्फ अच्छी फिल्म में काम करना चाहते है। और इसीलिए वो हर किरदार बहुत सोच समझ कर साइन कर रहे हैं।
ALSO SEE: 6 reasons: वरूण धवन हैं बॉलीवुड के अगले BAD BOY

वरूण की आने वाली फिल्म बदलापर में उनका अलग अंदाज दर्शको को देखेने को मिलेगा। फिल्म में वरूण का किरदार उनकी रोमांटिक छवि के उलट है। ऐसे किरदारों को निभाने में जोखिम होता है। लेकिन वरूण का कहना है कि बदलाव तभी आएगा जब हम इसका हिस्सा बनेंगे। मैं वही फिल्में करना चाहता हूं जिन्हें देखने में आनंद आए।

अब वरूण - जैकलीन का पेयर परदे पर धमाल दिखाएगा या जॉन बाज़ी मारेंगे ये तो ढिशुम के फ्लोर पर जाने के बाद ही तय होगा लेकिन तब तक वरूण को उनके नए प्रोजेक्ट की बधाइयां।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X