कोई वरूण की खुशी भी तो नोटिस करो..बदलापुर नहीं ये है कारण!
[बॉलीवुड न्यूज] फिल्म बदलापुर के बाद वरूण धवन से दर्शकों की उम्मीद भी काफी बढ़ गई है। लिहाजा, वरूण काफी चुनिंदा फिल्में ही कर रहे हैं। फिल्म एबीसीडी-2 की शूटिंग खत्म होने के बाद अब वरूण रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

जब से रोहित शेट्टी ने फिल्म दिलवाले की घोषणा की है, लोग बस शाहरूख खान-काजोल की खबरों में डूबें हैं। लेकिन आपको बता दें, इस फिल्म में वरूण धवन और कृति सेनन भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। जिसे लेकर दोनों काफी उत्साहित हैं।
पहले खबरों के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग इस मार्च के अंत में शुरू होेने वाली थी। वहीं, वरूण के ट्विट से अब साफ हो गया कि दिलवाले शूटिंग कल से यानि की शनिवार से शुरू हो जाएगी। वरूण ने ट्विट किया है कि, ''कल से एक नई जर्नी शुरू होने वाली है..दिलवाले मेरी आज तक की सबसे बड़ी फिल्म होगी..''
पढ़ें- अनुष्का शर्मा और वरूण धवन..दोनों के बीच ये है COMMON..
फिल्म बदलापुर के लिए वरूण धवन को काफी तारीफ मिली थी। वहीं, उसके बाद उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ रेमो की फिल्म एबीसीडी-2 खत्म की। और अब शुरू होने वाली है दिलवाले की शूटिंग। जिस फ्लोर पर आने से पहले ही काफी हाइप मिल रही है।
उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी। वहीं, वरूण धवन के अलावा कृति सेनन भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। शाहरूख और काजोल फिल्म की शूटिंग जून में शुरू करेंगे।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

