..................... वरुण धवन ने शेयर की दिशा पटानी के साथ फोटो, फैंस बोले- कौन सी फिल्म? भाभी कहां हैं? Varun dhawan share photo with disha patani will they paired up on-screen - Hindi Filmibeat

वरुण धवन ने शेयर की दिशा पटानी के साथ फोटो, फैंस बोले- कौन सी फिल्म? भाभी कहां हैं?

सोशल मीडिया पर खुद वरुण धवन ने एक्ट्रेस दिशा पटानी के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों एक दूसरे को हग करते दिख रहे हैं। शादी के बाद वरुण धवन ने दिशा के साथ ये फोटो शेयर किया, लाजिमी है लोगों ने इसे वायरल तो जरूर करना ही था। इसी के साथ ये खलबली भी मच गई कि दोनों साथ में किस फिल्म में नजर आने वाले हैं। अभी तक दोनों ने साथ में ऑन स्क्रिन काम नहीं किया है, अचानक वरुण की इस फोटो का शेयर करने का क्या मतलब था, फैंस बेसब्री से इसे जानना चाहते हैं।

तो बता दें, वरुण धवन और दिशा पटानी की फिलहाल साथ में कोई फिल्म नहीं आ रही है। अब आप कहेंगे तो इस तस्वीर का क्या मतलब है, तो बता दें वरुण और दिशा साथ में एक घड़ी के विज्ञापन में नजर आए हैं। इसी लिए दोनों अपने हाथों की घड़ी तस्वीर में फ्लॉन्ट करते भी दिख रहे हैं। वरुण के पोस्ट को ध्यान से देखा जाए तो उन्होंने साफ साफ बताया है कि वह किस ब्रांड के लिए शूट करवा रहे हैं। इस फोटो पर कई फैंस ने पूछा कौन सी फिल्म, तो किसी ने पूछा भाभी कहां हैं? इस तरह के ढेरों कमेंट्स फोटो पर देखने को मिले।

फैंस को अभी वरुण धवन और दिशा पटानी की जोड़ी के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल दोनों किसी फिल्म में नहीं बल्कि वॉच की ऐड में नजर आ रहे हैं। फोटो की बात करें तो दोनों ने व्हाइट ड्रेस कैरी की है और दोनों बड़ी सी स्माइल देते दिख रहे हैं।

वरुण धवन बिजी हैं अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में

वरुण धवन बिजी हैं अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में

वरुण धवन इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में खासा बिजी हैं। शादी के तुरंत बाद वह अपने काम पर ध्यान देने लग गए हैं। लेटेस्ट फिल्म की बात करें तो वह कुली नंबर 1 में नजर आए थे।

शादी करके वरुण धवन की पोस्ट पर हर किसी की नजर

शादी करके वरुण धवन की पोस्ट पर हर किसी की नजर

शादी के बाद वरुण धवन ने पत्नी नताशा धवन के साथ कोई फोटो शेयर नहीं की है। हालांकि वह नताशा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें जरूर शेयर की थीं। लेकिन शादी के बाद की फिलहाल कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।

वरुण धवन नहीं गए हनीमून पर

वरुण धवन नहीं गए हनीमून पर

बताया जा रहा है कि वरुण धवन शादी के बाद पत्नी नताशा के साथ हनीमून पर भी नहीं गए।क्योंकि वह अपने प्रोजेक्ट्स को कंप्लीट करना चाहते हैं। कुछ दिन पहले उन्हें कई प्रोजेक्ट्स पर बातचीत करते पाया गया था।वह कई स्क्रिप्ट हाथ मेंं लिए दिखे थे।

भेड़िया की शूटिंग में जुटेंगे

भेड़िया की शूटिंग में जुटेंगे

कहा जा रहा है कि वरुण धवन जल्द ही भेड़िया फिल्म पर काम शुरू करेंगे। इसी प्रोजेक्ट के चलते वह हनीमून पर भी नहीं जा पाए। खैर अभी वरुण धवन द्वारा शूटिंग शुरू करने की डिटेल्स भी सामने नहीं आई हैं।

वरुण नताशा के वेलेन्टाइन पर सभी की होंगी नजरें

वरुण नताशा के वेलेन्टाइन पर सभी की होंगी नजरें

वरुण धवन और नताशा दलाल का शादी के बाद पहला वेलेंटाइन होगा। जिस पर सभी की नजरें होंगी, कि ये सेलेब्स कहां अपना पहला वेलेंटाइन सेलिब्रेट करने जाते हैं।

दिशा पटानी की बात हो तो

दिशा पटानी की बात हो तो

दिशा पटानी के वर्कफ्रंट की बात हो तो वह सलमान खान के साथ राधे में नजर आने वाली हैं। राधे सिनेमाघरों में ईद पर रिलीज होगी। दिशा इससे पहले भी भारत में सलमान खान के साथ काम कर चुकी हैं।

Birthday: 'जग्गू दादा' जैकी श्रॉफ ने अपने बचपन के प्यार से रचाई शादी, ऐसी है लव स्टोरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X