Birthday: 'जग्गू दादा' जैकी श्रॉफ ने अपने बचपन के प्यार से रचाई शादी, ऐसी है लव स्टोरी

अभिनेता जैकी श्रॉफ, जिनका पूरा नाम जयकिशन काकुभाई श्रॉफ है। जैकी की मां तुर्क और पिता गुजराती थे। फिल्म जगत में जैकी श्रॉफ एक बड़ा ओहदा रखते हैं। आज भी वह फिल्मों में एक्टिव है। बस फर्क इतना है कि अब जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ भी काम करने लगे हैं और वह पिता की तरह सफलता चूमते दिख रहे हैं। जैकी श्रॉफ को इंडस्ट्री में मदद करने वाले के तौर पर भी जाना जाता है।

जैकी श्रॉफ श्रॉफ ने अपने करियर में काफी संघर्ष देखा है। लेकिन उन्होंने जो सपने देखे उन्हें वह पूरे करके ही मानें। खैर आपको ये भी बता दें कि जैकी श्रॉफ मॉडलिंग नहीं करना चाहते थे, ये तो एक महज इत्तेफाक था कि वह इस क्षेत्र में आ गए। दरअसल हुआ यूं था कि एक बार वह बस स्टॉप पर अपनी बस का इंतजार कर रहे थे। इस बीच एक राहगिर ने आकर जैकी श्रॉफ से अचानक पूछ डाला कि आप मॉडलिंग क्यों नहीं करते। इसके बाद क्या, जैकी श्रॉफ को मालूम पड़ा कि फोटो खिंचवाने के पैसे मिलते हैं, तो उन्होंने घर जाकर मां से इस बारे में बात की।

जैकी श्रॉफ एक गरीब परिवार से आते हैं। जिन्होंने आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई छोड़ दी थी। उनके पास घर चलाने की जिम्मेदारी भी थी। इसके बाद जब उन्हें मॉडलिंग के बारे में बता चला तो उन्होंने फोटोशूट करवाया और एक्टिंग में आने का विचार किया।

जैकी श्रॉफ को ऐसे मिला पहला मौका

जैकी श्रॉफ को ऐसे मिला पहला मौका

वह खुद बताते हैं कि उन्हें सबसे पहला मौका अभिनेता देवानंद द्वारा दिया गया था। देवानंद ने उन्हें देखते ही एक रोल ऑफर किया। ये फिलम थी स्वामी दादा। इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल था।

सच्चा प्यार

सच्चा प्यार

जैकी श्रॉफ का परिवार तीन बत्ती में रहा करता था। वह चॉल में रहा करते थे और उन्हें प्यार एक अमीर परिवार की लड़की से हुआ था। लेकिन भीड़ू यानी जैकी श्रॉफ वह उदाहरण है कि सच्चा प्यार करने वालो की कभी हार नहीं होती है।

बचपन का प्यार

बचपन का प्यार

जैकी श्रॉफ को प्यार बचपन में ही हो गया था। उन्होंने पहली बार स्कूल बस से बाहर झांकते हुए देखा था तो उनकी नजर आयशा पर पड़ी।

13 साल में डिसाइड कर लिया

13 साल में डिसाइड कर लिया

जैकी बस ने आयशा को पहली बार बस में बैठा देखा था। जैकी श्रॉफ उनके पास गए और उन्हें अपना परिचय दे डाला। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आयशा ने महज 13 साल में डिसाइड कर लिया था कि वह शादी करेंगी तो सिर्फ जैकी से ही।

आयशा के घर में नहीं था ये रिश्ता मंजूर

आयशा के घर में नहीं था ये रिश्ता मंजूर

आयशा जहां जैकी से शादी करने का मन बना चुकी थीं वहीं उनके परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। फिर दोनों ने आगे चलकर साल 1987 में शादी भी की।

जैकी श्रॉफ की गर्लफ्रेंड भी थी

जैकी श्रॉफ की गर्लफ्रेंड भी थी

जैकी श्रॉफ आयशा को डेट करने के साथ साथ एक लड़की को भी डेट कर रहे थे। जैकी ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में आयशा से साफ साफ बता दिया। इसके बाद आयशा को जैकी पर भरोसा और बढ़ गया। आज दोनों के दो बच्चे हैं। टाइगर और कृष्णा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X