वरूण धवन का 'चौथा' बेटा करेगा पापा का नाम रोशन?
बिल्कुल भी यहां वहां, इधर उधर घूमने की ज़रूरत नहीं, बात का मतलब समझाने के लिए हम बैठे हैं ना। दरअसल, हाल ही में वरूण धवन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनकी हर फिल्म उनके अपने बच्चे जैसी है। तो इस लिहाज़ से ये उनका चौथा बच्चा है। पर मज़ाक को अगर किनारे कर दिया जाए तो सोचना ये है कि उनकी फिल्म बदलापुर बाकी फिल्मों की तरह हिट रहेगी।
वरूण धवन ने हर फिल्म से बॉक्स ऑफिस सफलता का स्वाद चखा है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अक्खड़ रोहन हो या फिर नटखट, शरारती पर दिल का साफ हंप्टी। मैं तेरा हीरो का नालायक भी दर्शकों को पसंद आया। ऐसे वरूण के इस बेटे यानि बदलापुर के रघु से वरूण को बहुत उम्मीदें।
फिल्म के लिए वरूण ने बहुत मेहनत की है और हर एक चीज़ से जु़ड़े रहे। भले ही फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन हैं पर वरूण धवन फिल्म की हर एक चीज़, हर एक पहलू से जुड़े रहे। बिल्कुल जैसे कोई इंसान अपने बच्चे के साथ जु़ड़ जाता है।
ALSO READ: बदलापुर के लिए वरूण धवन ने बीच में ही रूकवा दी सनी लियोन की शूट!
अब बदलापुर रिलीज़ के लिए तैयार है और वरूण को फिल्म के लिए काफी ज़्यादा नर्वसनेस है। इसलिए भी क्योंकि उन्होंने काफी बड़ा रिस्क ले लिया है। फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। उम्मीद तो यही है कि वरूण का यह बेटा भी पापा का नाम रोशन कर दे।


Click it and Unblock the Notifications
