Oppss.. शाहरूख खान को लेकर यह क्या कह दिया वरूण धवन ने!

[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान की पॉपुलैरिटी के सामने जहां अच्छे अच्छे एक्टर्स घबरा जाते हैं, वहीं कुछ ही साल पहले बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले वरूण धवन साफ कहते हैं कि उन्हें किंग खान की लोकप्रियता से कोई डर नहीं है। बता दें, ये दोनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में साथ दिखेंगे।

दिलवाले में शाहरूख के साथ काम करने की बात पर वरूण कहते हैं, 'मैं एक डाइरेक्टर का बेटा हूं और मुझे पता है कि एक अच्छी फिल्म के लिए क्या चीज मायने रखती है। फिल्म में हर किरदार की अलग अहमियत होती है।'

वरूण ने कहा कि, फिल्म में ऐसा नहीं होना चाहिए कि ये हीरो है तो इसका टाइम होना चाहिए..इतने सीन्स होने चाहिए.. वगैरह, वगैहर। क्योंकि आखिरकार एक फिल्म डाइरेक्टर के हाथ की चीज होती है और वह अपनी कहानी कहने के लिए जो चाहे कर सकते हैं।

रोहित शट्टी की 'दिलवाले'..क्या है किरदार, क्या कहानी!

बता दें, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में वरूण धवन, शाहरूख खान, काजोल और कृति सेनन मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

बहरहाल, अब जब कास्ट ऐसी है तो लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी है। सालों बाद दर्शकों को बड़े पर्दे पर शाहरूख- काजोल की जोड़ी देखने मिलेगी। लिहाजा, इस वजह से वरूण और कृति को थोड़ी लाइमलाइट कम मिल सकती है। लेकिन वरूण को इसकी परवाह नहीं है..हम्मम.. इसे कहते हैं कांफिडेंस.

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X