वरूण धवन की मुश्किल, मम्मी को बदलापुर दिखाऊं या नहीं???

वरूण धवन की फिल्म बदलापुर रिलीज़ के लिए तैयार है और इस फिल्म से वरूण अपनी इमेज को लेकर बहुत बड़ा रिस्क लेने जा रहे हैं। वहीं वरूण इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने से बिल्कुल भी हैरान नहीं है। बल्कि वो परेशान हैं इस बात को लेकर कि कहीं उनकी मम्मी फिल्म ना देख लें।

वरुण धवन अपने बदलापुर ग्रे कैरेक्टर को पर्दे पर उतारने के लिए बेताब हैं। जहां एक तरफ उनका हिंसक चेहरा फैन्स के सामने आनेवाला है, वहीं इस बार उनके ऑनस्क्रीन रोमांस मामले में भी बाजी मारने वाले हैं। और यही दोनों बातें वरूण को परेशान कर रही है।

वैसे भी वरूण की मम्मी पहले भी उनके बदलापुर अवतार से डर चुकी हैं। ऐसे में वरूण का कन्फ्यूजन ये है कि वो ये फिल्म अपनी मम्मी को कैसे दिखाएं। फिल्म में इतनी हिंसा और गालियां हैं कि वरूण इसे अपनी मां से भी शेयर करना नहीं चाह रहे।
ALSO READ: 6 reasons: वरूण धवन हैं बॉलीवुड के अगले BAD BOY

वहीं वरूण की परेशानी का एक कारण और भी है। श्रीराम राघवन की 'बदलापुर' में वरुण की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री चार ऐक्ट्रेसेस के साथ नजर आनेवाली हैं। यामी गौतम, हुमा कुरैशी के बाद दिव्या दत्ता और राधिका आप्टे के नाम भी इस लिस्ट में हैं। खबर है कि इन चारों के साथ वरुण के इंटिमेट सीन पर्दे पर नज़र आएंगे। अब ऐसे में मम्मी से डर तो लगेगा ही!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X