5 कारण: क्यों देखें वरूण धवन की 'बदलापुर'
वरूण धवन और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म 'बदलापुर' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के ट्रेलर ने जिस तरह दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाई है, उससे उम्मीद है कि फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने वाली है। दमदार एक्टर्स की पलटन लिए इस थ्रिलर फिल्म ने अब तक संस्पेंस बरकरार रखा है। वहीं, वरूण धवन का बदला अवतार भी फिल्म को सूर्खियों में ला रहा है।
उम्मीद है कि, अक्षय कुमार की 'बेबी' के बाद बॉलीवुड को इस साल का अगली सुपरहिट फिल्म जाएगी। बहरहाल, बेबी के बाद अब तक सभी फिल्मों (डॉली की डोली, रॉय) ने दर्शकों को काफी निराश किया है। बदलापुर फिल्म में वरुण धवन एक ऐसे पति का किरदार निभा रहे हैं जिसकी पत्नी और बेटी को एक चोर आकर मार जाता है और उसके बाद शरु होती है वरुण धवन के बदले की कहानी और इसी के इर्द गिर्द घूमती है बदलापुर। इस फिल्म से दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों को भी काफी उम्मीदें है।
पढ़ें- बदलापुर में नहीं है हैप्पी एंडिंग
वैसे तो आप यह फिल्म जरूर देखना चाह रहे होगें लेकिन हम यहां फिल्म से जुड़ी 5 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आपका फैसला और पक्का हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications