फिल्म 'भेड़िया' के लिए वरुण धवन ने ठुकराए करोड़ों के ऑफर, ये है बड़ी वजह!
वरुण धवन ने जनवरी में गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग शादी रचाई। इसके बाद उन्होंने सिर्फ कुछ ही दिन फैमिली के साथ बिताए और अब खबरें आ रही हैं कि वह अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया को लेकर बिजी हो गए हैं। इतना ही नहीं वरुण धवन ने इस फिल्म पर फोकस करने के लिए तमाम विज्ञापन और शूट करने से भी इंकार कर दिया है। उनका मानना है कि वह अपने भेड़िया फिल्म के करेक्टर पर ध्यान देना चाहते हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन ढाई महीने के लिए भेड़िया के शेड्यूल को पूरा करने के लिए अरुणाचल प्रदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके पास इन दिनों महंगे महंगे ऐड शूट के ऑफर आ रहे हैं लेकिन वरुण धवन ने इन्हें ठुकरा दिए हैं। वह अपनी आगामी फिल्म भेड़िया को पूरा समय देना चाहते हैं। वह किसी भी तरह का रोड़ा इस फिल्म में नहीं चाहते हैं।

खबरें तो ये भी हैं कि अमर कौशिक की फिल्म भेड़िया में वरुण धवन के अपोसिट कृति सेनन को कास्ट किया जा सकता है। अब देखना ये है कि आखिर भेड़िया में वरुण धवन की हीरोइन कौन बनती हैं।
शादी के चंद दिन बाद ही वह काफी में पूरी तरह से जुट चुके हैं। वरुण धवन ने शादी के बाद रिसेप्शन भी कोरोना के चलते नहीं दिया। साथ ही वह नताशा संग हनीमून पर भी फिल्मों के शूट के चलते नहीं गए हैं।
कुछ दिन पहले ही वरुण धवन ने अपने घर पर खास दोस्तों के लिए शादी की एक पार्टी रखी थी। जिसमें वरुण धवन के तमाम दोस्त और एक्टर्स शामिल हुए थे। दिशा पटानी, टाइगर श्रॉफ, सारा अली खान, कियारा आडवाणी से लेकर करण जौहर ने वरुण और नताशा की पार्टी में शिरकत की थी।

कुली नंबर 1
शादी से कुछ महीने पहले ही वरुण धवन सारा अली खान के साथ कुली नंबर 1 में नजर आए थे। जिस फिल्म को डेविड धवन ने ही बनाया था। फिल्म कोरोना के चलते ओटीटी पर रिलीज हुई, इसके लिए वरुण धवन को करोड़ों की डील भी मिली थी।

जुग जुग जियो
वरुण धवन की अपकमिंग फिल्मों की सूची में जुग जुग जियो फिल्म भी शुमार है। इस फिल्म में वह पहली बार कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते दिखेंगे। फिल्म में अनिल कपूर और नीतू कपूर भी दिखेंगे। नीतू कपूर पति ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार इस फिल्म के लिए काम कर रही है।

इक्कीस
श्रीराम राघवन की फिल्म इक्कीस (Ekkis) भी वरुण धवन के पास है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म एक्टर के बिजी होने के चलते होल्ड पर चली गई है। फिल्म में वरुण धवन एक मिलिट्री ऑफिसर अरुण खेत्रपाल के किरदार में नजर आएँगे।

रणभूमि
बताया जा रहा है कि वरुण धवन वॉर ड्रामा बेस्ड फिल्म रणभूमि में नजर आ सकते हैं। इसे शशांक खेतान निर्देशित कर सकते हैं। वहीं करण जौहर फिल्म के निर्माता हैं। खबरें तो ये भी हैं कि फिल्म में जाह्नवी कपूर नजर आ सकती हैं।

ये फिल्म वरुण धवन के हाथ से गई
वरुण धवन की फिल्म मिस्टर ले ले का ऑफिशियल ऐलान हो चुका था, जिसका फर्स्ट लुक भी रिलीज हो गया था। लेकिन बीच में फिल्म के डिब्बा बंद होने की खबरे भी आई। फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान ने बताया था कि उन्होंने फिल्म को स्थगित करने का फैसला ले लिया है।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान दिवाली पर नहीं होगी रिलीज- YRF करेगा स्पेशल ऐलान!


Click it and Unblock the Notifications