शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान दिवाली पर नहीं होगी रिलीज- YRF करेगा स्पेशल ऐलान!
यशराज फिल्म्स ने बुधवार को अपनी बैनर तले बनने वाली पांच बड़ी फिल्मों का ऐलान किया। लेकिन दर्शकों को हैरानी ये है कि आखिर क्यों इस प्रोडक्शन हाउस ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया। फैंस लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज डेट पर टकटकी लगाए बैठे हैं। लेकिन फिल्ममेकर्स ने इसका इंतजार और लंबा कर दिया है।
बुधवार को यशराज फिल्म ने अक्षय कुमार की पृथ्वीराज, रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार, रणबीर कपूर की शमशेरा, अर्जुन कपूर की संदीप और पिंकी फरार से लेकर सैफ अली खान की बंटी और बबली 2 की रिलीज डेट की घोषणा की।

इन पांच फिल्मों के ऐलान के बाद तुंरत ट्विटर पर पठान हैशटैग ट्रेंड होने लगा। चारों तरफ फैंस ने सिर्फ यही सवाल किया कि आखिर पठान की रिलीज डेट क्यों घोषित नहीं की गई। तो कुछ फैंस ने कयास लगाने शुरू किए कि आखिर यशराज फिल्म का पठान को लेकर क्या रणनीति है।
यशराज फिल्म ने अपनी इन पांचों फिल्म के लिए रक्षाबंधन से लेकर दिवाली जैसे त्यौहार बुक कर दिए। लेकिन पठान के लिए ऐसा कोई बड़ा मौका फिल्ममेकर्स ने नहीं छोड़ा। आइए बताते हैं सोशल मीडिया पर पठान को लेकर किस तरह की बातें हुईं।

दिवाली पर रिलीज नहीं होगी पठान
यशराज फिल्म्स की पठान अब दिवाली पर रिलीज नहीं होगी ये तो तय हो गया है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पठान को शाहरुख खान इस बार दिवाली पर रिलीज कर सकते हैं। लेकिन अब यशराज फिल्म्स की बड़ी फिल्म पृथ्वीराज दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार के लिए इस साल की दिवाली बुक हो गई है। ऐसे में शाहरुख खान संग फैंस दिवाली नहीं मना पाएंगे।

यशराज फिल्म्स पठान के लिए करेगा स्पेशल ऐलान
कुछ रिपोर्ट्स व एनालिटिक्स के अनुमानों के मुताबिक, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के लिए यशराज फिल्म्स एक स्पेशल ऐलान करेगा। वह पठान की रिलीड डेट को स्पेशल तरह से अनाउंस कर सकता है। खैर वह क्या तरीका होगा और कौन सा मौका होगा- ये तो समय ही बताएगा।

क्या क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है पठान?
इस साल के सभी त्यौहार यशराज फिल्म्स ने अपने बैनर तले बनी फिल्मों के लिए बुक कर लिए हैं। ईद पहले ही जॉन अब्राहम और सलमान खान ने अपनी अपनी फिल्मों के लिए फाइनल कर लिए हैं तो रक्षाबंधन और दिवाली यशराज फिल्म्स ने फिक्स कर लिए हैं। राखी के मौके पर रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार तो दिवाली पर पृथ्वीराज रिलीज हो रही है। ऐसे में अब एक बड़ा मौका क्रिसमस ही नजर आ रहा है। लेकिन फिल्ममेकर्स क्या फैसला लेंगे ये तो समय ही बताएगा।

क्या इस साल रिलीज नहीं होगी पठान?
यशराज फिल्म्स की तमाम बड़ी फिल्मों के लिए इस साल के बड़े त्यौहार सब बुक हो चुके हैं। क्रिसमस पर आमिर खान लाल सिंह चड्ढा के जरिए दस्तक दे सकते हैं। ऐसे में ये भी संभव है कि इस फिल्म को अगले साल के लिए बुक किया जाए। फिलहाल तो इसकी शूटिंग जारी है।

फैंस कर रहे पठान का बेसब्री से इंतजार
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, सलमान खान (कैमियो) स्टारर फिल्म पठान को लेकर फैंस का सोशल मीडिया पर क्रेज देखने को मिला। फैंस जमकर मीम्स और पोस्ट शेयर कर रहे हैं। जिसे देख साफ पता चलता है कि फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी तरह तरह के कयास लगा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications