बदलापुर के लिए वरूण धवन ने बीच में ही रूकवा दी सनी लियोन की शूट!
वरूण धवन अपनी आने वाली फिल्म बदलापुर में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म से वरूण ने अपनी इमेज, अपना करियर और अपनी मेहनत तीनों ही दाव पर लगा दिया है। यही वजह है कि इस फिल्म की हर छोटी से छोटी डीटेल पर भी वरूण खुद ध्यान दे रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने बदलापुर का जीना - जीना गाने का रीमिक्स वर्जन सुना और उन्हें इसका एक प्रमोशनल वीडियो शूट करने का आइडिया आया। वहीं फिल्म के एक गाने को कोरियोग्राफ करके अहमद खान सनी लियोन की फिल्म एक पहेली लीला की शूटिंग में व्यस्त हो गए।
तभी वरूण एक पहेली लीला की लोकशन पर पहुंचे जहां सनी लियोन और अहमद खान शूट कर रहे थे और गाने को वहीं शूट करने की रिक्वेस्ट कर डाली। जहां सनी लियोन ने बहुत ही अच्छी स्पिरिट में हां किया वहीं अहमद ने भी अपनी शूट रोक कर बदलापुर का ये गाना शूट किया।
ALSO SEE PICS: एक पहेली लीला के हर सीन पर लगी है सनी लियोन की मुहर!
इस कारण सनी की शूट 2 से ढाई घंटे तक रूकी रही पर उन्होंने कोई नखरे नहीं दिखाए। बल्कि उन्होंने शूट पर बैठकर वरूण का डांस इंजॉय किया। इसे कहते हैं परफेक्ट प्रोफेशनल मदद। सनी की जगह कोई और हीरोइन होती तो शायद वरूण के लिए ये गाना शूट करना थोड़ा मुश्किल होता।


Click it and Unblock the Notifications












