BaDLApur:कांच के टुकड़ों से घायल, फिर भी बोतल पर बोतल तोड़ते रहे वरुण!
एक्टर वरुण धवन अपनी अगली फिल्म बदलापुर के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। उनकी फिल्म का पहला गाना जी करदा रिलीज़ के लिए तैयार है लेकिन वरूण अपने इस रोल में इतनी गंभीरता से उतर चुके हैं कि किसी चीज़ की परवाह ही नहीं कर रहे हैं। ना ही अपनी इमेज की और ना ही अपनी सेहत की। इतना ही नहीं अब तो उन्हें अपनी चॉकलेटी इमेज और लवर बॉय रोमियो किरदार से भी कोई सरोकार नहीं रह गया है।
कहते हैं ना कि एक भूल और एक चूक बडे बड़े हादसे कर सकती है। ऐसा ही कुछ हो गया वरूण के साथ। बदलापुर की शूटिंग के दौरान वरूण घायल हो गए थे। उस वक्त फिल्म का गाना 'जी करदा' शूट किया जा रहा था। उन्हें अपने शरीर पर कांच की 24 बोतलें तोड़नी थीं। उन्होंने ये खतरनाक स्टंट खुद किया। कांच के टुकड़ों की वजह से उनके बदन पर कई खरोंच आईं, लेकिन वरुण शूटिंग करते रहे। इसे कहते हैं डेडिकेशन!
ALSO READ:तेरे नाम के राधे की परछाई है बदलापुर का वरूण रघु धवन!
वरुण इस फिल्म में अलग तरह का किरदार निभाकर न सिर्फ अपनी छवि बदल रहे हैं बल्कि स्टंट्स खुद करके उन कलाकारों के लिए मिसाल कायम कर रहे हैं, जो स्टंट करने के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। बदलापुर में वरुण के अलावा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हूमा कुरैशी, यामी गौतम, दिव्या दत्ता और राधिका आप्टे जैसे कलाकार नज़र आएंगे। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 20 फरवरी 2015 को रिलीज होगी।
ALSO READ: किससे नर्वस हो जाते हैं वरूण धवन!


Click it and Unblock the Notifications












