OMg..तो अपनी फैमिली से यह छिपा रहे थे वरूण धवन!
[बॉलीवुड न्यूज] वरूण धवन और श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म एबीसीडी 2 की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पिछली फिल्म जैसे न सिर्फ डांस है, बल्कि आपको जमकर एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे। लास-वेगास में फिल्म के एक्शन सीन फिल्माए गए है।

बहरहाल, आपको बता दें, फिल्म में काफी स्टंट सीन हैं जो वरूण और श्रद्धा के ऊपर फिल्माया गया है। वहीं, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस सीन्स को करने के लिए वरूण धवन ने किसी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया। फिल्म में कई सीन ऐसे भी हैं, जहां थोड़ी सी भी चूक आपकी जिंदगी ले सकती है, लेकिन वरूण ने हिम्मत दिखाई और शूट किया।
एक सीन में वरूण को एक घाटी पर जंप करना था और आपको बता दें, यह घाटी काफी गहरी थी। यहां थोड़ी सी भी चूक होने पर वरूण की जान सकती थी या उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी। लिहाजा, वरूण ने फैसला किया था कि वह इसके बारे में अपने परिवार वालों को नहीं बताएंगे।
पढ़ें- ये होंगे पहले 'खान', जिन्हें KISS करेगी आलिया भट्ट!
इस बारे में वरूण ने कहा कि, जब मैंने स्टंट शूट किया तो मैंने निर्णय लिया कि मैं यह अपने परिवार को नहीं बताउंगा। लेकिन मीडिया के जरीए जैसे ही उन्हें पता, तो मैंने उन्हें समझाया कि मुझे कोई खतरा नहीं है। मैंने सारे स्टंट एक्सपर्ट के सुपरविजन में किया।
आपको बता दें, यह फिल्म रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी की सीक्वल है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














