..................... वरुण धवन ने दोस्तों के साथ रात भर की बैचलर पार्टी Varun dhawan did Bachelor party with School and College friend! - Hindi Filmibeat

वरुण धवन ने दोस्तों के साथ रात भर की बैचलर पार्टी, जानिए कौन कौन था मौजूद!

बॉलीवुड के सुपरस्टार वरुण धवन इस समय अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं और वो नताशा दलाल से शादी करने वाले हैँ। उनकी शादी को लेकर तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं और इस मौके पर कई सुपरस्टार्स मौजूद रहने वाले हैँ। लेकिन इस समय एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है और वो ये है कि वरुण धवन ने बीती रात काफी धमाकेदार बैचलर पार्टी की है और इस मौके पर उनके साथ उनके कॉलेज और स्कूल के दोस्त थे।

इस समय जो खबर सूत्रों के द्वारा सामने आ रही है उसमें पता चला है कि अभिनेता वरुण धवन की इस पार्टी में करीब 5-6 खास दोस्त थे और ये 22 जनवरी शुक्रवार को हुई थी। अलीबाग में धमाल करने वाले वरुण धवन ने अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करने के लिए एक प्राइवेड बंगला बुक किया था। इंडस्ट्री से इस पार्टी में वरुण धवन के दोस्त शशांक खेतान शामिल हुए थे।

शशांक खेतान रहे मौजूद

शशांक खेतान रहे मौजूद

ये वही शशांक हैं जिन्होने वरुण धवन की 'ब्रदरीनाथ की दुल्हनिया' और 'हम्टी शर्मा की दुल्हनिया' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया है।

वरुण धवन सोए नहीं

वरुण धवन सोए नहीं

ताजा जानकारी के मुताबिक इस रात वरुण धवन सोए नहीं थे और रात भर अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की थी।

सब कुछ तय

सब कुछ तय

काफी समय से वरुण की शादी को लेकर चर्चा थी और हर बार पता चलता था कि ये अफवाह है लेकिन अब सब कुछ तय हो चुका है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

इस शादी में बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स शामिल होने वाले हैं जिनमें सलमान खान भी एक बड़ा नाम है। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वरुण धवन फिल्म कुली नंबर 1 रीमेक में नजर आए थे लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

आने वाली फिल्म

आने वाली फिल्म

आने वाले समय में वो फिल्म भेड़िया करते हुए दिखने वाले हैं जिसमें उनके साथ अभिनेत्री कृति सैनन नजर आएंगी।

भांजी आयत के साथ मस्ती करते नजर आए सलमान खान, अंतिम के सेट से वायरल हुआ वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X