..................... भांजी आयत के साथ मस्ती करते नजर आए सलमान खान Salman khan video with Ayat from the Antim set goes viral - Hindi Filmibeat

भांजी आयत के साथ मस्ती करते नजर आए सलमान खान, अंतिम के सेट से वायरल हुआ वीडियो

सुपरस्टार सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो बच्चों से काफी प्यार करते हैं और यही कारण है कि आए दिन वो किसी ना किसी बच्चे के साथ नजर आते हैँ। इस समय एक और तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें सलमान खान, आयत के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल वो इस समय फिल्म अंतिम की शूटिंग में बिजी हैं और शूटिंग सेट से ही उनकी ये तस्वीर वायरल हुई है।

गौरतलब है कि सलमान खान इस तस्वीर में अंतिम लुक में नजर आ रहे हैं और आयत के साथ मस्ती कर रहे हैं। दरअसल ये एक वीडियो है जो कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा किया था।

Recommended Video

Salman Khan ने भांजी Ayat के साथ किया dance, Viral हुआ Cute Video |FilmiBeat

salman khan, antim, सलमान खान, अंतिम

इस वीडियो में सलमान भाई ने आयत को गोदकर में उठाकर डांस किया है और वो वीडियो वायरल हो रहा है। सलमान खान इस वीडियो में अपनी शानदार फिल्म बजरंगी भाईजान के गाने तू जो मिला पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि अंतिम में सलमान खान एक सिख पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं जो कि गैंगस्टर से भिड़ता नजर आएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म के लीड एक्टर यानि आयुष शर्मा फिल्म में एक गैंगस्टर का किरदार निभाएंगे।

आयुष शर्मा के साथ सलमान खान का एक टीजर भी रिलीज किया गया था जिसमें दोनों आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को महेश मांजरेकर निर्देशित कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X