कटिली दीपिका संग इश्क लड़ायेंगे मिस्टर धवन
बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक डेविड धवन के बेटे वरूण धवन ने बहुत कम समय में ही लोगों के दिलों में जगह बना ली है। उनके पास नामी-गिरामी निर्माक-निर्देशकों के प्रोजेक्ट हैं। जिनमें से एक है ' होमी अदजानिया (निर्देशक) की आने वाली बेनाम फिल्म।
जो हॉलीवुड की सफल फिल्म 'The fault in our stars' की रीमेक हैं। जिसमें उन्होंने वरूण धवन के साथ अपनी फेवरेट हिरोईन दीपिका पादुकोण को कास्ट किया है। दीपिका और होमी की साथ में यह तीसरी फिल्म है। दोनों ने इससे पहले कॉकटेल' और 'फाइंडिंग फेनी' जैसी सफल फिल्में दी हैं। होमी के साथ में इस फिल्म को प्रोड्यूस दिनेश विजान भी करेंगे। फिल्म अगले साल मार्च में शूटिंग फ्लोर पर जायेगी।
यहां बता दें कि 'The fault in our stars' एक कैंसर से पीड़ित लड़की के संघर्ष और प्यार की कहानी है।
कटिली दीपिका संग इश्क लड़ायेंगे मिस्टर धवन
मालूम हो कि अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के प्रमोशन के वक्त वरूण धवन ने कहा था कि वो एक दिन दीपिका पादुकोण के साथ काम करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें दीपिका बहुत ज्यादा पसंद हैं। लेकिन यह दिन उनकी लाइफ में इतनी जल्दी आ जायेगा, शायद इस बात का अंदाजा खुद वरूण को भी नहीं होगा।
उम्मीद करते हैं कि वरूण और दीपिका की जोड़ी को भारतीय दर्शक जरूर पसंद करेंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए वरूण बहुत ज्यादा उत्सुक हैं।


Click it and Unblock the Notifications












