..................... Deepika Padukone on Cleavage Row: No Issues Celebrating Body, Just Want Respect Off-Screen - Hindi Filmibeat

क्लीवेज शो पर फिर फूटा दीपिका का गुस्सा, फेसबुक पर लिखी व्यथा

एक बार फिर से क्लीवेज रिपोर्ट पर दीपिका पादुकोण ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। पहले ट्विटर पर और अब फेसबुक पर दीपिका ने अपना गुस्सा उन चंद मीडिया वालों के खिलाफ निकाला है जो चटपटी हेडलाइन के जरिये महिलाओं के अंगो पर खबरें बनाकर बेचते हैं।

अब से चंद घंटे पहले दीपिका पादुकोण ने फेसबुक पर लिखा है कि मेरा काम मुझसे बहुत सारी चीजों की डिमांड करता है। कभी मुझे सिर से एड़ी तक कपड़े में ढका रहना पड़ता है, तो कभी मुझे बिना कपड़ो के भी दिखना पड़ता है तो इसका मतलब यह तो कतई नहीं आप उन चीजों के जरिये अपने पाठकों का ध्यान खिचिंए।

कुछ लोग चटपटी हेडलाइन से महिलाओं के अंगो पर खबरें बनाकर बेचते हैं

मेरा गुस्सा उन लोगों के खिलाफ फूटा है जो एक तरफ महिलाओं की समाज में बराबरी की बात करते हैं और दूसरी तरफ महिलाओं के ब्रेस्ट, प्राईवेट पार्टस पर चटपटी न्यूज बनाकर लोगों को बेचते हैं।

Post by Deepika Padukone.

दीपिका के इस स्टेटमेंट पर एक बार फिर से लोगों का समर्थन मिल रहा है। कई लोगों ने दीपिका के इस स्टेटमेंट को अपनी वॉल पर शेयर भी किया है।

मालूम हो कि मीडिया फ्रेंडली रहने वाली दीपिका पादुकोण उस समय मीडिया पर भड़क गईं थीं जब अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने ट्विटर अकाउंट पर दीपिका पादुकोण का एक वीडियो पोस्ट किया और उसके नीचे लिखा, "ओह माय गॉड ! दीपिका पादुकोण क्लीवेज शो!"

गु्स्सायी दीपिका कहा..हां है मेरे पास ब्रेस्ट-क्लीवेज...कोई दिक्कत है आपको

दीपिका ने टाइम्स ऑफ इंडिया के ट्विट पर जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा कि "हां, मैं एक औरत हूं. मेरे पास स्तन हैं, क्लीवेज है. दिक्कत है आपको इस बात से ?" दीपिका के समर्थन में आम से खास लोग जिस पर टाइम्स की ओर से रीट्विट किया गया कि अरे हम तो आपकी तारीफ कर रहे थे, आप काफी सुंदर हैं और हम चाहते हैं कि आप की यह बात सबको पता चले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+
X