SURPRISE: वरूण धवन ने करण जौहर को ऐसे किया बर्थडे विश
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड निर्माता- निर्देशक करण जौहर सबके चहेते हैं, यह तो हमें पता है। लेकिन वरुण धवन करण को कुछ अलग ही अंदाज में बर्थडे विश किया। जी हां, वरूण ने करण जौहर के जन्मदिन पर उन्हें अपनी आगामी फिल्म 'एबीसीडी 2' का 'हैप्पी बर्थडे' गाना समर्पित किया।
बता दें, हाल ही में करण जौहर ने घोषणा की है कि उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट 'शुद्धि' में वरुण धवन और आलिया भट्ट होंगे। वहीं, वरूण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत भी करण की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। लिहाजा, करण उनके लिए काफी स्पेशल हैं।
वरुण ट्विटर पर लिखा, "जन्मदिन की बधाई हो करण जौहर। आशा करता हूं कि आपका साल मजेदार रहे। ढेर सारा प्यार। यह गाना आपको समर्पित करना चाहता हूं।" यह गाना रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी-2 की है। गाना है हैप्पी बर्थडे..और इसमें वरूण ने रैप करने की कोशिश भी की है।


Click it and Unblock the Notifications



