Highlights: 36 के हुए वरुण धवन, वीकेंड पर KKBKKJ में आया उछाल

Entertainment News Live Updates

Entertainment News Live Updates: नई सुबह के साथ मनोरंजन गलियारा भी तमाम नई और दिलचस्प खबरों से पटा हुआ है। फिल्मी जगत की खबरें और तमाम अप्डेट्स एक क्लिक में पाने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ...

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के साथ पहले वीकेंड पर शानदार कलेक्शन करने में सफल रही है। दबंग 3 के बाद सलमान खान की ये फिल्म पहली बड़ी फिल्म बनकर सामने आ रही है।

BFF Orhan Awatramani के साथ डिनर के लिए कल रात अपनी कार से बाहर निकलते समय ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गईं। नीसा देवगन इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें 20 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड के साथ टक्कर से बाल-बाल बचती दिख रही है। इस अजीब पल के बावजूद, न्यासा मुस्कुराई और आगे की ओर बढ़ गईं।

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन, जाने-माने फिल्म निर्माता डेविड धवन के छोटे बेटे, आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

LIVE Feed
  • Apr 24, 2023 10:03 PM

    Archana Gautam: अर्चना गौतम का बोल्ड अवतार देख फैंस हुए क्रेजी, बार बार देख रहे है ये तस्वीरें

    Archana Gautam: बिग बॉस फेम अर्चना गौतम शो के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो काफी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। खैर इन दिनों सोशल मीडिया अर्चना अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर भी लाइमलाइट में हैं, फैंस भी इन तस्वीरों को देखकर बार बार देखने का मन कर रहे हैं।

  • Apr 24, 2023 8:56 PM

    Alia Bhatt: पति रणबीर और बेटी राह की आलिया ने शेयर की क्यूट फोटो, फैमली बॉन्डिंग देख फैंस हुए खुश

    Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, कुछ ना कुछ फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। हाल ही में आलिया ने पति रणबीर कपूर और राहा कपूर की प्यारी सी तस्वीर साझा की है, जिसको देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

  • Apr 24, 2023 8:19 PM

    Ram Charan: राम चरण की पत्नी उपासना के बेबी शावर में शामिल हुए कई सितारे, तस्वीरें हुई वायरल

    Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी पत्नी उपासना को लेकर लगातार सुर्खियों में बनें हुए हैं, क्योंकि जल्द ही राम चरण के घर जल्द ही खुशियों दस्तक देने वाली हैं। हाल ही में जब उपासना की ग्रैंड बेबी शावर की पार्टी रखी गई तो इस दौरान कई सारे सेलेब्स ने इस पार्टी में पहुंचकर पार्टी की शोभा बढ़ाई।

  • Apr 24, 2023 6:54 PM

    KKBKKJ- खुशी से फूली नहीं समा रही हैं पूजा हेगड़े, सलमान खान के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिख दी ये बात?

    जिस तरह का रिसपॉन्स किसी काभ भाई किसी की जान को लेकर आ रहा है उससे पूजा हेगड़े काफी खुश हैं जो कि इस फिल्म सलमान खान के साथ लीड रोल में हैँ। जी हां, वो सलमान खान पूरी फिल्म में 'जान' कहकर बुलाती हैं। गौरतलब है कि पूजा हेगड़े इस वक्त अपने घर मैंगलोर में हैं और वहां से कुछ तस्वीरें साझा की हैँ। इसके अलावा उन्होने एक तस्वीर मेगास्टार सलमान खान के साथ पोस्ट की है और इसके साथ उन्होने फैंस को शुक्रिया कहा है। पूजा हेगड़े ने लिखा, ''उन सभी को एक बड़ा सा थैंक्यू जो कि किसी का भाई किसी की जान को इतना प्यार और सपोर्ट दे रहे हैं।''

  • Apr 24, 2023 6:31 PM

    Kangana Ranaut: कंगना की तारीफ करते दिखे आर माधवन, फैंस ने साझा किए अनोखे किस्से

    Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बिंदास और वेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है, हर किसी मुद्दे पर अपनी बात रखने के वजह से कंगना की सभी से लड़ाई होती रहती है। ऐसे में कंगना रनौत की इंडस्ट्री में कोई तारीफ कर दे तो बड़ी बात है, परंतु इस बार कंगना की तारीफ करते हुए आर माधवन ने एक्ट्रेस के बारें में बहुत कुछ कह दिया है।

  • Apr 24, 2023 5:01 PM

    Urfi Javed ने इंडियन रेसलर्स के साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर उठाई आवाज, कर डाला कुछ ऐसा कि..

    उर्फी जावेद को लेकर मशहूर है कि वो हर मामले में अपनी राय रखती हुईं नजर आ जाती हैं और देखा जाता है कि वो खुलकर सोशल मीडिया पर आवाज उठाती हैं। इस वक्त उन्होने भारतीय पहलवानों के लिए एक पोस्ट किया है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल इंडियन रेसलर इस वक्त लगातार विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी बात कह रहे हैं और उनके आरोप इतने गंभीर हैं कि लोग लगातार उनसे जुड़ रहे हैं। ये सभी लोग डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे हैं और उनकी मांग है कि इनके खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज की जाए।

  • Apr 24, 2023 3:44 PM

    Shiv Thakare: रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर पहली बार खुलकर शिव ठाकरे ने की बात, बताया क्या चाहते हैं एक्टर

    Shiv Thakare: बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे रियालिटी शो के बाद लगातार चर्चा में बनें हुए हैं। हाल ही में एक पोर्टल को इंटरव्यू देने के दौरान शिव ठाकरे ने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर बात की है, साथ ही बताया कि उनका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है।

  • Apr 24, 2023 2:51 PM

    Zeenat Aman: इस उम्र में क्यूं एक्ट्रेस ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, सामने आया सच

    Zeenat Aman: सोशल मीडिया पर आज के वक्त में हर एक सितारा एक्टिव नजर आता है, और जो सितारे सोशल मीडिया पर नहीं हैं वह भी धीरे धीरे डेब्यू कर रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान का नाम भी है, जीनत से भी हाल ही में सोशल मीडिया पर डेब्यू किया है।

  • Apr 24, 2023 1:28 PM

    Shilpa Shetty: इस तरह से खास अंदाज में शिल्पा ने किया वर्कआउट, देखने वाले भी खुद को नहीं रोक पाए डांस करने से

    Shilpa Shetty: फिटनेस क्वीन के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वहां डांस करते करते वर्कआउट कर रही हैं, फैंस को यह अंदाज शिल्पा का काफी पसंद आ रहा है।

  • Apr 24, 2023 1:24 PM

    बोल्ड होकर पानी में लेटी थीं बबिता भाभी, तभी आई लहर और ऊपर खिसक गई ड्रेस

    Tridha Choudhury- आश्रम की बबिता ने इस वक्त धमाका कर रखा है और उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर ऐसे वायरल हो रहा है जो कि आपको हिलाने के लिए काफी है। दरअसल उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है कि फैंस उनकी अदाओं पर दीवाने हो रहे हैँ। इस वीडियो की बात करें तो हॉट त्रिधा चौधरी बेहद छोटे कपड़े पहनकर पानी में लेटी हुईँ थीं और मस्ती करती हुईं नजर आ आ रहीं थीँ। इस दौरान वो अपनी टांगे इधर उधर ले जा रहीं थीं और बोल्डनेस से लोगों को चौका रहीं थीं। तभी पानी की एक लहर आती है और उनके कपड़े बह जाते हैँ। उनकी बोल्ड फिगर लोगों को दिख रहा है और उनकी तारीफें जा रहीं हैं।

  • Apr 24, 2023 12:33 PM

    तमंचे पर डिस्को कराने निकलीं उर्फी जावेद

    फैशन क्वीन उर्फी जावेद ने हाल ही में ईद के मौके पर अपने बिकिनी लुक से हर किसी को हैरान कर दिया था। ही अब एक बार फिर से उर्फी जावेद को नए लुक में मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया। उर्फी का ये लुक देखकर हर किसी की आंखे फटी की फटी रह गई हैं। उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो ये हसीना इस दौरान टॉपलैस और ब्रालैस लुक में क्रॉस बंदूक से अपने एसेट्स छुपाती दिखाई दे रही हैं। उर्फी ने अपने इस लुक को ब्लैक मिनी स्कर्ट और हाई हील्स के साथ पूरा किया है। इसके साथ ही हसीना ने न्यूड शेड मेकअप के साथ अपने इस लुक को रिफ्रेशिंग टच दिया है।

    तमंचे पर डिस्को कराने निकलीं उर्फी जावेद
  • Apr 24, 2023 11:29 AM

    किसी का भाई किसी की जान वीकेंड कलेक्शन

    सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने वीकेंड कलेक्शन के साथ ट्रेड पंडितों को भी हैरत में डाल दिया। 15.81 करोड़ की औसत ओपनिंग लेने के बाद, फिल्म ने शनिवार को 25.75 करोड़ और रविवार को 26.61 करोड़ का कलेक्शन किया है। ईद की छुट्टियों का सलमान की इस फैमिली- एक्शन फिल्म को शानदार फायदा पहुंचा है। ईद के दिन फिल्म के कई शोज हाउसफुल दिखे। अपने पहले वीकेंड पर 'किसी का भाई किसी की जान' 68.17 करोड़ पार पहुंच चुकी है।

    किसी का भाई किसी की जान वीकेंड कलेक्शन
  • Apr 24, 2023 11:08 AM

    आयुष्मान खुराना स्टारर ड्रीम गर्ल 2 को मिली नई रिलीज डेट

    बहुप्रतीक्षित फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के फैन्स इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक है और हाल में पूजा की एक झलक देखने के बाद उनकी ये बेकरारी काफी बढ़ भी गई, जिनके लिए फिल्म का और इंतजार कर पाना थोड़ा मुशकिल हो गया है। अब उनका ये इंतजार थोड़ा सा और लंबा होने वाला है क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट बदल कर 25 अगस्त, 2023 कर दी गई है।

  • Apr 24, 2023 11:00 AM

    काजोल को आया गुस्सा! ट्रोलर्स पर भड़की अभिनेत्री ने कुछ यूं लगा दी क्लास

    काजोल बॉलीवुड की सबसे सफल और पॉपुलर अभिनेत्रियों में एक मानी जाती है। 90 के दशक से आज तक उनकी पॉपुलैरिटी कायम है। युवा पीढ़ी भी उन्हें पसंद करती हैं । काजोल भले ही अब चुनिंदा फिल्मों में काम करती हैं लेकिन, सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और इसके जरिए फैंस से कनेक्टेड रहती हैं। हमेशा हंसती मुस्कुराती रहने वाली काजोल आजकल गुस्से में हैं। उन्होंने एक अजीबोगरीब पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए काजोल ने ट्रोल्स पर निशाना साधा है और उन्हें खरी खोटी सुनाई है। काजोल अपने इस पोस्ट की वजह से चर्चा का विषय बन गई हैं।

  • Apr 24, 2023 10:33 AM

    ईद पार्टी में संगीता बिजलानी ने प्यार से खींचे सलमान खान के गाल, भाईजान का रिएक्शन हुआ वायरल

    सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की वजह से सुर्खियों में हैं। पहले दिन भले फिल्म ने 15 करोड़ की कमाई की लेकिन वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में बंपर बढ़त देखी गई। सलमान खान का हमेशा की तरह क्रेज देखा जा रहा है। पिछले दिनों अर्पिता खान की ईद पार्टी में भी सलमान खान स्पॉट हुए तो उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं। वहीं, ईद की पार्टी से सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ संगीता बिजलानी भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सलमान खान और संगीता बिजलानी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। लोगों को दोनों का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

  • Apr 24, 2023 10:32 AM

    स्टेडियम में विराट कोहली ने बीवी को दिया फ्लाइंग किस, शर्म से लाल अनुष्का शर्मा

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सबसे आइडिल कपल में एक हैं। दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। रविवार को आईपीएल मैच में सपोर्ट करने के लिए अनुष्का शर्मा चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद थीं। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच था। लेकिन, इस मैच के बीच सारी लाइमलाइट विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बटोर ले गए। विराट कोहली ने स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के बीच में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दे डाला। पति की इस हरकत के बाद अनुष्का शर्मा शर्म से लाल हो गईं और मुस्कुराने लगीं।

Read more about: entertainment live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X