Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 3 Box Office: सलमान खान स्टारर फिल्म की धुआंधार कमाई, जानें वीकेंड कलेक्शन

kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-day-3-box-office-collection-salman-khan-film-bumper-collection-on-weekend

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 3 Box Office: सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने वीकेंड कलेक्शन के साथ ट्रेड पंडितों को भी हैरत में डाल दिया। ईद के मौके पर रिलीज हुई दबंग खान की फिल्म ने वीकेंड पर सिनेमाघरों में तहलका दिया है।

15.81 करोड़ की औसत ओपनिंग लेने के बाद, फिल्म ने शनिवार को 25.75 करोड़ और रविवार को 26.61 करोड़ का कलेक्शन किया है। ईद की छुट्टियों का सलमान की इस फैमिली- एक्शन फिल्म को शानदार फायदा पहुंचा है। ईद के दिन फिल्म के कई शोज हाउसफुल दिखे।

वीकेंड कलेक्शन

जिसके बाद, अपने पहले वीकेंड पर 'किसी का भाई किसी की जान' 68.17 करोड़ पार पहुंच चुकी है। ओपनिंग डे की तुलना में फिल्म ने 60 प्रतिशत तक की उछाल दिखाई है, जो कि धमाकेदार है। बता दें, फिल्म को समीक्षकों के साथ साथ आम जनता से भी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। किसी को फिल्म काफी औसत लगी है, तो कुछ फैंस सलमान खान के स्वैग को एन्जॉय कर रहे हैं।

मास बेल्ट में धमाका कर रही है फिल्म

रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म का कलेक्शन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में बेहतर देखने को मिल रहा है। पंजाब, दिल्ली एनसीआर बेल्ट में आम तौर पर ईद की छुट्टी के बाद बड़ी गिरावट देखी जा सकती है। फिलहाल मल्टीप्लेक्स की जगह सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बता दें, फिल्म 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।

कमाने के लिए है लंबा समय

किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज हुई है। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने के लिए लंबा समय है। ऐसे में सारी नजरें सिंगल स्क्रीन थियेटर्स पर टिकी हैं। यदि यहां फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी तो सलमान खान की फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 100 करोड़ तक पहुंच सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X