..................... वरुण धवन और नताशा की शादी की गेस्ट लिस्ट, सलमान खान से मलाइका अरोड़ा तक- ये होंगे मेहमान! Varun Dhawan and Natasha Dalal wedding guest list Salman Khan to malaika arora bollywood celebs will reach - Hindi Filmibeat

वरुण धवन और नताशा की शादी की गेस्ट लिस्ट, सलमान खान से मलाइका अरोड़ा तक- ये होंगे मेहमान!

बॉलीवुड गलियारे में इस समय हर तरफ एक ही खबर छाई हुई है, ये है वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी। डेविड धवन के बेटे वरुण धवन को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि 22 जनवरी से 26 जनवरी तक लगातार खबरें जारी रहेंगे। खैर अब वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की गेस्ट लिस्ट की भी चर्चा हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण नताशा की शादी में सलमान खान, सारा अली खान, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, जान्हवी कपूर-खुशी कपूर, जैकी भगनानी, कटरीना कैफ, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और शशांक खेतान जैसे बॉलीवुड हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है। खैर इसे लेकर फिलहाल परिवार के किसी सदस्य ने पुष्टि तो नहीं की है।

बता दें सलमान खान और वरुण धवन के परिवार के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। बताया जाता है कि सलमान खान ने ही वरुण धवन को एक्टिंग के लिए प्रेरित किया था। कहा जाता है कि वरुण धवन पहले ज्यादा किसी से बोला नहीं करते थे इस वजह से डेविड धवन काफी परेशान रहा करते थे। इसके बाद सलमान खान ने ही वरुण धवन को करियर पर ध्यान देने के लिए कहा। वरुण धवन हमेशा से ही सलमान खान के फैन रहे हैं।

अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' कब होगी रिलीज? को-स्टार सोनू सूद ने दिया जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X