..................... अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' कब होगी रिलीज? को-स्टार सोनू सूद ने दिया जवाब Sonu Sood Completed The Shooting Of Akshay Kumar Prithviraj Film Shares Release Details - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' कब होगी रिलीज? को-स्टार सोनू सूद ने दिया जवाब

अभिनेता सोनू सूद अक्षय कुमार स्टारर अक्षय कुमार के साथ पीरियड ड्रामा फिल्म पृथ्वीराज में नजर आएंगे। हाल में ही सोनू सूद ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके साथ ही सोनू सूद ने पृथ्वीराज की रिलीज डेट को लेकर भी जवाब दिया। जिसे सुनने के लिए फैंस भी बेकरार होंगे। बता दें अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों में से एक फिल्म पृथ्वीराज है।

पृथ्वीराज फिल्म इतिहास के पन्नों में दर्ज पृथ्वीराज चौहान की कहानी पर आधारित है। इसमें लीड रोल में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और सोनू सूद नजर आएंगे। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। कोरोना के चलते इस फिल्म में देरी आई वरना पिछले साल दिवाली पर ये फिल्म रिलीज हो जाती।

अब सोनू सूद ने अपने हिस्से की शूटिंग पृथ्वीराज की पूरी कर ली है। इससे पहले मानुषी भी अपने हिस्से का काम निपटा चुकी हैं। वहीं अक्षय कुमार तो इन दिनों अपनी दूसरी फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग में बिजी हैं। हाल में ही सोनू सूद ने पृथ्वीराज को लेकर मीडिया से बात की और इसी रिलीज डेट को लेकर जवाब दिया।

सोनू सूद ने बताया कब रिलीज होगी पृथ्वीराज फिल्म

सोनू सूद ने बताया कब रिलीज होगी पृथ्वीराज फिल्म

सोनू सूद ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उन्होंने पृथ्वीराज की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म कोरोना के हालात सामान्य होने के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

सोनू सूद की अपकमिंग फिल्में

सोनू सूद की अपकमिंग फिल्में

सोनू सूद ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में भी बताया कि साउथ की दो फिल्म भी आ रही है। जिनमें से एक तो इसी महीने रिलीज होगी और एक कुछ समय बाद फैंस को देखने को मिलेगी।इसके अलावा सोनू सूद ने अपनी नई फिल्म किसान का कुछ दिन पहले ही ऐलान किया है।

पृथ्वीराज फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी का किरदार

पृथ्वीराज फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी का किरदार

पृथ्वीराज फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस बिग बजट फिल्म को यश राज फिल्म्स लेकर आ रही है। फिल्म में पृथ्वीराज के रोल में अक्षय कुमार देखने को मिलेंगे। तो वहीं मानुषी छिल्लर संयोगिता के रोल में नजर आएंगी।

 पृथ्वीराज फिल्म की स्टारकास्ट

पृथ्वीराज फिल्म की स्टारकास्ट

पृथ्वीराज फिल्म में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और सोनू सूद के अलावा संजय दत्त, आशुतोष राणा, साक्षी तंवर, मानव विज और ललित तिवारी भी नजर आएँगे।

सोनू सूद का गाना हुआ रिलीज

सोनू सूद का गाना हुआ रिलीज

हाल में ही सोनू सूद का गाना पागल नहीं होना में नजर आए। इस गाने को सुनंदा शर्मा ने गाया। रोमांटिक गाना अव्या सारा के द्वारा कंपोज किया गया और जानी के द्वारा बोल लिखे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X