पोस्टपोन हुआ वरुण धवन और नताशा दलाल का हनीमून? फिल्म 'भेड़िया' बनी बड़ी वजह!
सुपरस्टार वरुण धवन हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं और लगातार चर्चा में चल रहे हैं। गौरतलब है कि उन्होने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल को जीवन का हमसफर बनाया है और काफी समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी के बाद खबरें आ रहीं थीं कि वरुण धवन 2 फरवरी के रिसेप्शन करने वाले हैं लेकिन ये भी अभी कंफर्म नहीं हुआ है। इसके अलावा पता चला था कि वो रिसेप्शन के बाद तुरंत हनीमून के लिए निकलेंगे लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
पता चला है कि वरुण धवन अपना हनीमून पोस्टपोन करने वाले हैं और इसके पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल इसके पीछे वरुण धवन की अगली फिल्म भेड़िया है जिसकी शूटिंग वो अरुणाचल प्रदेश में शुरु करने वाले हैँ। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फिल्म के कारण वो अपना हनीमून पोस्टपोन कर रहे हैं।

तुर्की जाने वाले थे
खबरें थीं कि वरुण धवन और नताशा दलाल हनीमून के लिए तुर्की जाने वाले थे लेकिन अब ऐसा हाल ही में नहीं हो पा रहा है।

लीड एक्ट्रेस
वरुण धवन की इस फिल्म की चर्चा काफी समय से हो रही है और इस फिल्म में कृति सैनन उनके साथ नजर आने वाली है।

सभी को चौका देगा
भेड़िया को लेकर पता चला था कि वरुण धवन काफी आक्रामक किरदार इस फिल्म में करने वाले हैं जो कि सभी को चौका देगा।

कुली नंबर 1
हाल ही में वरुण धवन फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आए थे जिसको खुद डेविड धवन ने निर्देशित किया था और इसको काफी पसंद किया गया था।

सारा अली खान
हालांकि जैसा अनुमान लगाया जा रहा है उतनी वो दर्शकों को पसंद नहीं आई थी, सारा अली खान लीड रोल में नजर आईं थीँ।

रिसेप्शन
फिलहाल वरुण धवन के फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि अभिनेता की शादी का रिसेप्शन आखिर किस दिन और कहां होने वाला है?
बॉबी देओल को लोग क्यों कहते थे बहन जी? आश्रम एक्टर ने सुनाया ये मजेदार किस्सा!


Click it and Unblock the Notifications











