बॉबी देओल को लोग क्यों कहते थे बहन जी? आश्रम एक्टर ने सुनाया ये मजेदार किस्सा!
देओल परिवार को लेकर मशहूर है कि उनकी दो जनरेशन ने मिलकर लोगों को काफी एंटरटेनमेंट किया है और इस समय सनी देओल का बेटा करण देओल डेब्यू कर चुका है। लेकिन इस समय अभिनेता बॉबी देओल को लेकर एक किस्सा सामने आया है जिसका खुलासा उन्होने खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान किया है। बॉबी देओल बॉलीवुड बबल से बात कर रहे थे और उन्होने कहा कि एक जमाने में लोग उनको बहन जी कहकर चिढ़ाया करते थे।
अब आप सोच रहे हैं कि बॉबी देओल को लोग आखिर क्यों ऐसा कहते? अभिनेता ने खुलासा किया कि जब वो छोटे थे तो उनकी आवाज काफी पतली थी और ऐसा लगता था कि कोई लड़की बोल रही है। यही कारण है कि लोग उनको बहन जी कहकर चिढ़ाया करते थे। सुपरस्टार धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल ने इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में दी हैं और उनके अभिनय को काफी पसंद किया था।
सलमान खान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिया ये खास संदेश, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ!


Click it and Unblock the Notifications











