उर्मिला मातोंडकर ने फैंस को कहा शुक्रिया, कंगना रनौत के साथ बहस में मिला था समर्थन
अभिनेत्री कंगना रनौत इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही हैं और उनके ट्वीट्स सामने आते ही वायरल हो जाते हैं। हाल ही में उन्होने अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर पर हमला बोला था और अपने बातें कहते हुए उल्टे सीधे कमेंट कर दिए थे। इस बहस के बीच कंगना रनौत ने उर्मिला मातोंडकर को सॉफ्ट पॉर्न स्टार तक कह डाला था जिसके बाद मामला काफी ज्यादा बिगड़ गया था। हालांकि इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर जनता दो धड़ों में बंट गई है और कंगना के साथ साथ लोग उर्मिला मातोंडकर के भी साथ हैं।
उर्मिला मातोंडकर ने ये सब प्यार देखकर एक ट्वीट किया है जो कि वायरल हो रहा है। उनका कहना है कि वो काफी खुश हैं और सभी का शुक्रिया अदा करते हैं। उर्मिला मातोंडकर ने लिखा है.. 'भारत के असली लोगों का धन्यवाद, साथ में दुर्लभ नजर आने वाली और कम मिलने वाली निष्पक्ष मीडिया का भी शुक्रिया जो मेरे पक्ष में खड़ी हुई। यह फेक आईट्रोल्स और प्रोपेगंडा पर आपकी जीत है। ये सब देखकर मैं अभिभूत हूं।'
लव रंजन की फिल्म में बन गई श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की जोड़ी? सामने आई डेट!


Click it and Unblock the Notifications