लव रंजन की फिल्म में बन गई श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की जोड़ी? सामने आई डेट!
इस समय पूरे देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और इस समय एक के बाद एक कई फिल्मों को लेकर खबरें आ रही हैं। काफी समय से कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण फिल्मों को लेकर किसी तरह की कोई एक्टिविटी नहीं हुई है और सिनेमाघर काफी समय से बंद हैं। लेकिन इस समय कई ऐसी फिल्में ऐसी हैं जिनके लगातार ऐलान हो रहे हैं। इस समय एक फिल्म के बारे में खबर आई है कि...
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। खबर है कि इस फिल्म को लव रंजन निर्देशित करने वाले हैं। हाल ही में आई कुछ खबरों से ये पता चला था कि फिल्म इस साल के शुरु में ही स्टार्ट होने वाली थी लेकिन इस वायरल के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाया था। लेकिन अब आ रही खबर के मुताबिक पता चला है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल नवंबर महीने से शुरु होगी।


Click it and Unblock the Notifications