कंगना रनौत के सपोर्ट में उतरीं Urfi Javed, बोलीं- थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था...

Urfi Javed came out in support of Kangana Ranaut: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी एयरपोर्ट पर हुए हादसे को लेकर सुर्खियों में हैं। एक के बाद एक नया सिरा इसे मामले से जुड़ता जा रहा है। कभी कंगना अपनी इंस्टा स्टोरी पर भड़ास निकाल रही हैं तो कभी बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर कंगना पर भड़कती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कंगना का गुस्सा फिल्म इंडस्ट्री पर भी निकल रहा है। कंगना का कहना है कि किसकी ने भी इस मुद्दे पर उनका साथ नहीं दिया, लेकिन वहीं हाल ही में कंगना रनौत का साथ देती नजर आ रही हैं टीवी एक्ट्रेस और फैशन आइकन उर्फी जावेद।
यह भी पढ़ें- पंजाबियों को उल्टा सीधा बोलने पर कंगना रनौत फंस सकती हैं मुसीबत में! बठिंडा की इस सांसद ने दिया करारा जवाब?
उर्फी जावेद ने किया कंगना का साथ ?
हाल ही में उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। देखकर तो फैन्स को लगता है कि उर्फी जावेद कंगना के पक्ष में बोलती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में उर्फी जावेद लिखती हैं- 'मैं कंगना रनौत के राजनीतिक विचारों से सहमत नहीं हूं। पर फिर भी अगर आप किसी से सहमत नहीं है तो किसी पर हाथ उठा देंगे ? यह कूल नहीं है। हिंसा किसी भी चीज का हल नहीं है।'
क्या है मामला
कंगना रनौत बीते दिन चंडीगढ़ की यात्रा कर रही थीं, लेकिन एयरपोर्ट पर उनके साथ हादसा हो गया। दरअसल 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसफ की महिला सिपाही ने कंगना के मुंह पर तमाचा जड़ दिया था। इसके बाद यह मामला काफी गर्म हो गया। महिला सिपाही का एक वीडियो भी आया था जहां वह कहती नजर आ रही थी कि 'सौ-सौ रुपये के लिए ये बैठेगी प्रोजेक्ट पर मेरी मां बैठी थी।' बता दें कि इस हादसे के बाद अब कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
