..................... Kangana Ranaut get trouble speaking Punjabi as aatankwadi, harsimrat kaur badal gave a brutal reply - Hindi Filmibeat

पंजाबियों को उल्टा सीधा बोलने पर कंगना रनौत फंस सकती हैं मुसीबत में! बठिंडा की इस सांसद ने दिया करारा जवाब?

Kangana Ranaut

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी के बाद एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत काफी भड़की हुई हैं। इस हादसे के बाद कंगना रनौत ने जो बयान दिया है उसके बाद तो बवाल ही मच गया है। कंगना रनौत ने पंजाबियों को आतंकी बताया है। इसके अलावा वह लगातार अपनी स्टोरी पर इसके खिलाफ पोस्ट कर रही हैं। वहीं अब इस मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर भड़क गई हैं।

हम बेहतर डिजर्व करते हैं
कंगना रनौत के पोस्ट और उनके बयान सुनने के बाद हरसिमरत कौर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पंजाबी सबसे बड़े देशभक्त होते हैं। जो सीमाओं पर और अन्नदाता के रूप में देश की सेवा करते हैं। हम बेहतर डिजर्व करते हैं।

हरसिमरत कौर ने एक्स पर लिखते हुए कहा- 'मैं केंद्र सरकार से किसानों की शिकायतों पर ध्यान केंद्रित करने और किए गए वादों को पूरा करने का आग्रह करती हूं। किसी को भी पंजाबियों को आतंकवादी या उग्रवादी कहने और सांप्रदायिक विभाजन को बढ़ावा देने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। पंजाबी सबसे बड़े देशभक्त होते हैं। जो सीमाओं पर और अन्नदाता के रूप में देश की सेवा करते हैं। हम बेहतर डिजर्व करते हैं।'

हरसिमरत कौर की हुई बठिंडा से जीत
पंजाब की बठिंडा लोकसभा चुनाव सीट पर शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने जीत हांसिल की है। बता दें कि वह चौथी बार लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई हैं। हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुड्डियां को हराकर जीत पर अपना हक जमाया है।

दे दिया था अपने पद से इस्तीफा
बता दें कि हरसिमरत कौर को मोदी सरकार ने केंद्रीय मंत्री बनाया था, लेकिन जब किसान आंदोलन हुआ तब उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद से पंजाब में अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन में दरार पड़ गई। हालांकि इस्तीफे के बाद पंजाब में उनकी पहचान और मजबूत हो गई थी।

क्या है कंगना का मामला
दरअसल 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसफ की महिला सिपाही ने कंगना के मुंह पर तमाचा जड़ दिया था। बता दें कि अब कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। कहा ये जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। जिसके बाद कुलविंदर ने अपने पर्सनल मुद्दे की वजह से कंगना पर हाथ उठाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X