..................... Unseen pictures of Madhuri Dixit and Anil Kapoor, नब्‍बे के दशक में कई हिट फिल्‍में दी माधुरी और अनिल ने - Hindi Filmibeat

नब्‍बे के दशक में कई हिट फिल्‍में दी माधुरी और अनिल ने

बैंगलोर। नब्‍बे के दशक की सुपर‍ हिट जोड़ी माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने एक साथ मिलकर कई हिट फिल्‍में दी। इन फिल्‍मों में तेजाब (1988), राम लखन (1989), परिंदा (1989), बेटा (1992), धारावी (1992), राजकुमार (1996) और पुकार (2000) जैसी हिट फिल्‍में हैं।

अभी हाल ही में दिसम्‍बर में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने एक साथ एक स्‍टेज शो में 'राम लखन' फिल्‍म के 'माई नेम इज लखन' गाने पर परफॉर्म किया। अनिल कपूर के बारे में माधुरी दीक्षित का कहना है कि वह मेरे समय के सबसे प्रतिभाशाली और मेहनती कलाकारों में से एक हैं और आज भी उसी जज्‍बे से काम कर रहे हैं।

वहीं अनिल कपूर ने माधुरी दीक्षित के बारे में कहा है कि वह मेरी फेवरिट अभिनेत्रियों में से एक हैं और उनके साथ काम करना मुझे हमेशा से ही अच्‍छा लगता है। माधुरी सिर्फ एक अच्‍छी कलाकार ही नहीं हैं बल्कि एक बहुत अच्‍छी इंसान भी हैं।

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की ऑन स्‍क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। आज भी लोग इन्‍हें फिर से पर्दे पर देखना चाहते हैं।

Read in English

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X