एक नज़र मधुबाला की अनदेखी तस्‍वीरों पर

By Ajay Mohan

मुंबई। लखनऊ के हजरतगंज में अगर कॉफी हाउस के बाहर अगर आप पोस्‍टर की दुकान पर जायेंगे, तो सबसे ऊपर आपको मधुबाला का पोस्‍टर दिखेगा। वो इसलिये नहीं, कि पोस्‍टर बिकता नहीं, बल्कि इसलिये क्‍योंकि यह पोस्‍टर सबसे ज्‍यादा बिकता है। पोस्‍टर बिक्रेता का कहना है कि वो हफ्ते में कम से कम 10 पोस्‍टर मधुबाला के आज भी बिक जाते हैं।

जरा सोचिये मधुबाला की सुंदरता के आज भी लोग कितने कायल हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री मधुबाला की 10 अनदेखी तस्‍वीरें हम आपके सामने लाये हैं और साथ में मधुबाला से जुड़े कई रोचक तथ्‍य जो आप भी नहीं जानते होंगे। मधुबाला का जन्‍म 14 फरवरी 1933 को हुआ था। उनका असली नाम मुमताज जहां बेगम देहलवी था। वो इतनी सुंदर थीं कि बॉलीवुड में आने के बाद उन्‍हें भारत की मर्लिन मोर्न की संज्ञा दी गई। अगर आप उनकी निजी जिंदगी में झांक कर देखेंगे तो ढेर सारी खुशियों के साथ गहरा दर्द भी भरा हुआ है।

मधुबाला, हृदय रोग से पीड़ित थीं। 1950 में चेकअप के दौरान इस बात का पता चल चुका था। लेकिन उन्‍होंने यह बात मीडिया व फिल्‍म इंडस्‍ट्री से छुपायी रखी। जब हालात बदतर हो गये और एक दिन शूटिंग के दौरान तबियत ज्‍यादा खराब हो गई, तब पूरी द‍ुनिया को इस बात का पता चला। तमाम लोग स्‍तब्‍ध रह गये। कभी-कभी फिल्‍मो के सेट पर ही उनका तबीयत बुरी तरह खराब हो जाती थी। उन्‍हें खून की उलटियां भी हुई थीं। चिकित्सा के लिये जब वह लंदन गयी तो डाक्टरों ने उनकी सर्जरी करने से मना कर दिया था क्योंकि उन्हे डर था, कि वो सर्जरी के दौरान मर जायेंगीं। जिन्दगी के अन्तिम 9 साल उन्हे बिस्तर पर ही बिताने पड़े। 23 फ़रवरी 1969 को उनका स्वर्गवास हो गया। उनकी मृत्यु के 2 साल बाद यानी 1971 मे उनकी एक फिल्‍म 'जलवा' प्रदर्शित हो पायी।

मधुबाला की अनदेखी तस्‍वीरें और उनके बारे में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X