रितिक रोशन और बारबरा की अनदेखी तस्‍वीरें

बैंगलोर। रितिक रोशन को बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली और आकर्षक कलाकारों में से एक माना जाता है। उनकी छवि भी हमेशा से ही साफ सुथरी रही है। 'काइट' फिल्‍म में बारबरा मोरी के साथ शूटिंग के दौरान उनके अफेयर की चर्चा जोरों पर रही है। ऐसा भी कहा जाता है कि इससे रितिक की व्‍यक्तिगत जिंदगी भी प्रभावित हुई थी। रितिक और सुसैन के बीच दूरियां बढ़ गयी थी। इस बारे में मीडिया में खबरें आयी थी कि सुसैन रितिक का घर छोड़ अपने दोनों बेटों के साथ अपने पिता के घर चली गई थी।

हालांकि बारबरा के जाने के बाद ही दोनों के बीच की खटपट बंद हो गयी। बारबरा के साथ आयी रितिक की फिल्‍म 'काईट' ज्‍यादा सफल नहीं रही है और यह उनकी फ्लॉप फिल्‍मों में शामिल हो गयी। रितिक अपनी पहली फिल्‍म 'कहो न प्‍यार है' से सुपर स्‍टार बन गये थे। इसके बाद आयी 'फिजा' और 'मिशन कश्‍मीर' ज्‍यादा सफल नहीं रही। रितिक ने अपने होम प्रोडक्‍शन फिल्‍म 'कोई मिल गया' से फिर वापसी की और कई सुपर हिट फिल्‍में दी।

एक समय ऐसा भी आया था जब उन्‍हें सिर्फ अपने होम प्रोडक्‍शन फिल्‍मों का ही सफल हीरो माना जाता था लेकिन रितिक ने 'जोधा अकबर' और 'धूम 2' से यह साबित कर दिया कि वह हर तरह की भूमिकाएं निभा सकते हैं।

( देखें- अमिताभ रेखा की अनदेखी तस्‍वीरें)

Read in English

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X