देखें अमिताभ-रेखा की अनदेखी तस्वीरें
बैंगलोर। बॉलीवुड में हमेशा से ही 'लव स्टोरीज' का बोलबाला रहा है। कई ऐसी जोडि़यां हैं जिन्हें लोग देखना पसंद करते हैं और यह जोडि़यां व्यावसायिक रूप से भी काफी सफल रही हैं। इन्हीं में से एक जोड़ी है बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और रेखा की। जिन्होने कई सफल फिल्मों में एक साथ काम किया है और आज भी लोग इनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री की दाद देते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि उस समय दोनों ही कलाकार एक दूसरे से प्यार करते थे जिससे इन दोनों ने हमेशा ही दुनिया से छिपाया लेकिन इनके इसी इंकार ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में इस जोड़ी की सफलता की एक नई इबारत लिखी। अमिताभ और रेखा की सफल फिल्मों में दो अंजाने, सुहाग, सिलसिला, मिस्टर नटवरलाल, खून पसीना और गंगा की सौगंध हैं।
पिछले दिनों एक पत्रकार वार्ता में अमिताभ बच्चन ने कहा था कि अगर उन्हें एक अच्छी स्िक्रप्ट और कहानी मिलती है तो वह फिर से रेखा के साथ काम करना चाहेंगे। आखिरी बार इस जोड़ी ने 1981 में आयी 'सिलसिला' फिल्म में काम किया था।
खैर हम तो उम्मीद करते हैं कि जल्द ही इस जोड़ी को हम फिर से पर्दे पर देखेंगे। हालांकि कुछ फिल्मी पंडितों की मानें तो अब ऐसा होना असंभव माना जा रहा हैं।


Click it and Unblock the Notifications











