फिल्म की सफलता के लिए जरूरी है यह जोड़ी
बैंगलोर। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी को किसी भी फिल्म की सफलता में एक महत्वपूर्ण कारक माना जाता है। 'नमस्ते लंदन' और 'सिंह इज किंग' की सफलता के बाद दोनों की 'दे दना दन' और 'तीस मार खान' आयी लेकिन यह दोनों ही फिल्मों उतनी ज्यादा सफल नहीं रही। नतीजा दोनों ने कुछ समय के लिए एक साथ काम न करने का निर्णय लिया।
अक्षय के बारे में कैटरीना का कहना है कि मुझे उनके साथ काम करने में मजा आता है। अक्षय की पर्सनॉलिटी ऐसी है कि हमारी जोड़ी लोगों को पसंद आती है। वह बेहद साधारण और सरल इंसान हैं। वहीं अक्षय का कहना है कि कैटरीना में एक नयापन है और वह इसी के साथ अपनी हर फिल्म में नजर आती हैं। यह हमारे लिए एक खुशी की बात है कि हमारी जोड़ी लोगों को पसंद आती है।
बॉलीवुड में अक्सर साथी कलाकारों के साथ एक दूसरे के नाम जोड़े जाते हैं लेकिन अक्षय और कैटरीना के बीच एक बेहतर समझ होने का ही कारण है कि दोनों का नाम किसी विवाद में नहीं आया। हालांकि कैटरीना का नाम सलमान और रणवीर कपूर से जरूर जोड़ा गया लेकिन अक्षय-कैटरीना के बीच ऐसा होने की खबरें कभी नहीं आयी हैं।
( देखें- सलमान- कैटरीना की आकर्षक तस्वीरें )


Click it and Unblock the Notifications