सलमान-कैटरीना की अनदेखी तस्वीरें
बैंगलोर। सलमान और कैटरीना की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे आकर्षक जोडि़यों में से एक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह दोनों ही सितारे एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन उसका प्रदर्शन सार्वजनिक तौर पर कभी नहीं करते हैं। इन दोनों ने एक साथ मिलकर कई फिल्में की हैं। कैटरीना से सलमान की मुलाकात उनके संघर्ष के दिनों में हुई थी। कैटरीना ने अपने फिल्मी करियर का प्रारम्भ फिल्म 'बूम' से किया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन सलमान के साथ संबंधों के बाद उन्हें कई बड़े निर्माताओं के साथ काम करने का मौका मिला और आज वह बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं।
कैटरीना से अपने सम्बंधों के बारे में सलमान का कहना है कि हम दोनों आज भी पहले की तरह ही अच्छे दोस्त है। हालांकि समय-समय पर उनके ब्रेक अप की भी खबरें उड़ी थी। इन दोनों के सम्बंधों के बारे में कहा जाता है कि कैटरीना सलमान की बहन की दोस्त थी। जिसके बाद वह सलमान के सम्पर्क में आयी और सलमान उनकी खूबसूरती और सादगी से प्यार कर बैठे।
कैटरीना ने सलमान के साथ संबंधों को खुलकर कभी नहीं स्वीकारा। कई कार्यक्रमों में यह दोनों साथ-साथ आये और एक दूसरे पर कमेंट किये। दोनों के बीच संबंधों में आये तनाव का कारण सलमान का गुस्सैल स्वभाव भी माना जाता है।
इन सब के बावजूद यह जोड़ी आज भी बॉलीवुड की सबसे सफल और आकर्षक जोडि़यों में से है। हाल ही में सलमान और कैटरीना की फिल्म 'एक था टाईगर' ने सौ करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय किया। फिल्म की सफलता का श्रेय सलमान ने कैटरीना को भी दिया था और उनकी तारीफ की थी।


Click it and Unblock the Notifications











