प्रीति-वाडिया की लवस्टोरी बन गई ट्रेजिक हेटस्टोरी: भट्ट
मालूम हो कि प्रीति और वाडिया की रासलीला साल 2005 में परवान चढ़ी थी लेकिन साल 2009 तक आते-आते यह प्रेम का रिश्ता टूट गया और पिछले पांच साल से प्रीति और वाडि़या केवल बिजनेस पार्टनर हैं।
आपको बता दें कि 'दिल से' गर्ल प्रीति ने गुरुवार रात मरीन ड्राइव पुलिस थाने में बॉम्बे डाइंग के वारिस वाडिया के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। प्रीति ने वाडिया पर 30 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक क्रिकेट मैच के दौरान उनका हाथ पकड़ने और गालियां बकने का आरोप लगाया है।
इसके पहले बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कहा कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए शिकायत दर्ज कराई है। प्रीति ने कहा, "यह मेरे लिए बेहद कठिन समय है। मैं मीडिया से अनुरोध करती हूं कि कृपया वे मेरी निजता का आदर करें, खासकर इस मामले में। मेरा इरादा किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि खुद की सुरक्षा है।"
जबकि दूसरी ओर प्रीति के पूर्व प्रेमी और आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब में प्रीति के साझेदार वाडिया ने इन आरोपों से इनकार किया और इसे पूरी तरह गलत और आधारहीन बताया।


Click it and Unblock the Notifications
