2009 में खत्म हुआ था प्रीती-नेस का रिश्ता, देखिये तब से अब तक की खास खबरें
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीती जिंटा और मशहूर बिजनेसमैन नेस वाडिया के बीच का अफेयर साल 2009 में ही खत्म हो गया था। लेकिन उसके बाद भी दोनों अक्सर ही साथ नज़र आते थे। प्रीती जिंटा और नेस वाडिया की नजदीकी इतनी ज्यादा थी कि सभी को लग रहा था प्रीती जल्द ही नेस के साथ शादी कर लेंगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। दोनों अलग हो गये और साथ ही दोनों ने अपने-अपने लिए नये पार्टनर्स भी ढूंढ लिये। हालांकि इन खबरों को लेकर प्रीती और नेस ने हमेशा ही निगेटिव प्रतिक्रिया ही दी और कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है उनका किसी के साथ चक्कर नहीं चल रहा है। लेकिन बार बार किसी को साथ देखे जाने पर उनके बीच के रिश्ते को लेकर सुर्खियां तो हमेशा से ही बनती आई हैं।
हाल ही में जब प्रीती जिंटा ने नेस वाडिया पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया तो लोग काफी हैरान हुए। क्योंकि साल 2009 में ही नेस और प्रीती अलग हो गये थे। ऐसे में पांच साल बाद भी नेस अगर प्रीती को परेशान कर रहे हैं तो कहीं ना कहीं ये बेहद ही गंभीर बात है। वैसे प्रीती जिंटा का इस तरह से इतने समय बाद नेस के खिलाफ केस दर्ज कराना लोगों को काफी हैरानी भरा लगा क्योंकि प्रीती जिंटा ने हमेशा ही गलत के खिलाफ बढ़ चढ़कर आवाज उठाई है। ऐसे में अगर वो अपने ही खिलाफ हो रहे गलत बर्ताव को लेकर चुप बैठी थीं तो ये काफी निराशाजनक और हैरानी भरी बात है।
प्रीती ने कहा कि ब्रेक अप के बाद से ही नेस उन्हें परेशान कर रहे थे। यहां तक कि हाल ही में हुए आईपीएल फिनाले के दौरान भी नेस ने प्रीती के साथ बद्सलूकी की। तो आइये देखते हैं 2009 में हुए ब्रेक अप के बाद क्या क्या नया हुआ प्रीती और नेस की जिंदगी में।


Click it and Unblock the Notifications