फरहान अख्तर का रॉक ऑन 'SUCCESS' मंत्र लेकिन...
[बॉलीवुड समाचार] डायरेक्टर, एक्टर, सिंगर, राइटर, म्यूज़िशियन फरहान अख्तर अपना सक्सेस मंत्र फैन्स के साथ शेयर किया है। अब वो इतना कुछ करते हैं कि फैन्स को ये जानने में काफी दिलचस्पी रहती है कि वो ऐसा करते कैसे हैं। तो उन्होंने एक सफल करियर के सार मूल मंत्र बांटे।
फरहान अख्तर का मानना है कि जब भी वो किसी काम को करने की ठानते हैं तो पूरे जुनून के साथ उसे करने में जुट जाते हैं। काम अच्छा होगा या बुरा ये सोचने से ज़्यादा काम पूरा हो वो इस पर ध्यान देते हैं।
गौरतलब है कि फरहान अख्तर ने अपनी ज़िंदगी से इंस्पायर होकर ही लक्ष्य बनाई थी और फिल्म आज भी युवाओं के दिल के बेहद करीब है। फिल्म का मूल यही था कि असफल होने के डर से चीज़ें छोड़नी नहीं चाहिए।
ALSO SEE: HOLI PICS:अक्षय की ठंडई और फरहान की फैमिली होली
लेकिन सफल मंत्र देने वाले फरहान अख्तर शायद नैतिक मंत्र भूल गए। अफवाह है कि फरहान अख्तर के बेस्ट फ्रेंड अभिषेक कपूर ने रॉक ऑन के लिए उन्हें कोर्ट में घसीटा है। अभिषेक का दावा है कि फिल्म की कहानी उनकी है पर उन्हें कोई क्रेडिट नहीं दिया गया है!


Click it and Unblock the Notifications













