रॉक ऑन 2: श्रद्धा-आलिया का In - OUT खेल खत्म, कास्ट फाइनल!

Ufff इस इन आउट के खेल के चक्कर में बॉलीवुड के कितने सितारे फंसते हैं और कितनी फिल्में घूमती रह जाती हैं। अब देखिए ना रॉक ऑन के सीक्वल के लिए फरहान अख्तर एक असली सिंगिंग स्टार चाह रहे थे और इसलिए बस दो ही नाम थे। आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर।

कभी खबरें आती थीं कि श्रद्धा फाइनल हो गईं तो कभी आलिया। और दोनों के बीच ये IN-OUT का कंन्फ्यूजन काफी समय से चल रहा था। लेकिन अब फिल्म को लेकर सब कुछ फाइनल हो गया है लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि फिल्म से आलिया फाइनली बाहर हो गई हैं और श्रद्धा को फाइनल कर लिया गया है।

पर इसकी वजह आलिया खुद हैं। दरअसल आलिया भट्ट को पहले रॉक ऑन 2 के लिए फाइनल किया जा रहा था लेकिन अब वो फिर अपने चॉकलेटी शाहिद के साथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर रोमांस करती नजर आयेंगी। अभिषेक चौबे उत्‍तर भारत में फैले ड्रग्‍स के इस्‍तेमाल पर आधारित फिल्‍म बनाने जा रहे हैं उड़ता पंजाब और इस फिल्म में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और करीना कपूर फाइनल हैं।

बस यही वजह थी कि आलिया ने अपवे हाथ से रॉक ऑन 2 का ऑफर जाने दिया। और श्रद्धा ने इस मौके को कैच कर लिया। इसे कहते हैं शाहिद की टाइमिंग!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X