कभी टीवी ने दिलाई थी पहचान, आज टीवी के हर प्रोजेक्ट को NO!
इसे कहते हैं किस्मत की पलटी। ऐसी पलटती है कि अपने सबसे पहले छूट जाते हैं। राहुल भट्ट के साथ ऐसा हो रहा है या वो खुद कर रहे हैं ये तो हमें नहीं पता पर फिलहाल खबर तो यही है कि वो टीवी पर वापसी करने के मूड में कतई नहीं है।
जिन्हें याद ना हो, उन्हें याद दिला दें कि राहुल भट को सभी 1998 के 'हिना' सीरियल के मुख्य किरदार थे। यह शो उस दौरान सबसे ज़्यादा टीआरपी बटोरने वाला और पांच साल तक लगातार चलने वाला शो था। इसके बाद वो काफी सालों के लिए परदे से गायब हो गए।
राहुल भट्ट दिखाई दिए महक चहल के साथ फिल्म नई पड़ोसन। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। अनुराग कश्यप की फिल्म 'अग्ली' ने राहुल को नई पहचान दी। 'अग्ली' की सफलता बाद अब उनका पूरा ध्यान आगामी फिल्मों पर है।
राहुल फिलहाल काफी व्यस्त हैं और अब उनके पास टीवी के लिए वक्त नहीं है। इस वजह से उन्होंने टीवी के कई ऑफर्स को इनकार कर दिया है। हाल ही में उन्हें टीवी पर एक 26 एपिसोड वाला सीरियल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने 'हां' नहीं बोली।
दरअसल राहुल फिलहाल 'और देवदास' और 'फितूर' के लिए लगातार शूट कर रहे हैं। उन्होंने एक और नई फिल्म भी साइन की है जिसकी शूटिंग बाद में शुरू होगी। इन फिल्मो के कारण फिलहाल तो टेलीविजन के लिए समय नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












