First LOOKs: 'उड़ता पंजाब'.. शाहिद, करीना, आलिया, दिलजीत.. पूरी हो गई फिल्म की टीम!
[बॉलीवुड न्यूज] करीना कपूर, शाहिद कपूर, दिलजीत और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' एक बार फिर सूर्खियों में आई है। जी हां, फिल्म से चारों सितारों का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है और फैंस को यह काफी पसंद भी आ रहा है।
अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही यह फिल्म ड्रग्स माफिया पर आधारित है। फिल्म में चार किरदार हैं और चारों में ज़मीन आसमान का अंतर है। फिल्म में करीना कपूर, शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसान्ज्ह मुख्य भूमिका में है।
Leaked PICS: तो सलमान- अक्षय कुमार जैसा एक्शन सीन देंगी करीना कपूर!
बता दें, उड़ता पंजाब इस साल जनवरी में ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म पोस्टपोंड हो गई और फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। उड़ता पंजाब का ट्रेलर 16 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।
उड़ता पंजाब में शाहिद कपूर एक रॉक सिंगर बने हैं। जबकि आलिया भट्ट हॉकी प्लेयर हैं। माना जा रहा है कि उन्हीं के इर्द गिर्द सारा ड्रग माफिया का ताना बाना बुना गया है। पंजाबी फिल्मों का मशहूर चेहरा दिलजीत फिल्म में एक कड़क पुलिस ऑफिसर की भूमिका में है और करीना कपूर होंगी एक सोशल वर्कर।
यहां देखें फिल्म का पोस्टर और फर्स्ट लुक-


Click it and Unblock the Notifications



