दिल खोल कर हो रहा है रानी आदित्य चोपड़ा का स्वागत
और आखिरकार, श्रीमान और श्रीमति चोपड़ा बन गए
इस बारे में आदित्य चोपड़ा के छोटे भाई उदय ने मंगलवार को ट्वीट किया, "हम रानी चोपड़ा का परिवार में स्वागत करते हैं। नवदंपत्ति को ढेर सारा प्यार।"
बॉलीवुड की 'रानी' बनीं 'आदित्य चोपड़ा' की दूसरी बीवी
रानी को भी मिली आदित्य की लाइफ में नंबर 2 पोजिशन उदय के अलावा फिल्मकार करण जौहर ने भी नवदंपत्ति को ट्विटर पर बधाई दी।
आपको बता दें कि करण जौहर की ही फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से रानी ने पहली सफलता का स्वाद चखा था। काजोल के बाद रानी ही करण जौहर के काफी करीब मानी जाती हैं। करण ने ट्विटर पर लिखा, "और आखिरकार, श्रीमान और श्रीमति चोपड़ा बन गए। दोनों को प्यार।"
तो वहीं काजोल के बाद रानी के साथ पर्दे पर हॉट जोडी बनाने वाले किंग खान ने भी रानी-आदित्य को दिल से बंधाई दी है। शाहरूख ने ट्विटर पर लिखा है कि "अल्लाह मेरे मित्र रानी और आदि का भला करें। मेरे दोस्तों, दुआ है कि तुम छोटी-छोटी चीजों का आनंद उठाओ और वे बाद में बड़ी बन जाएं। मेरी ओर से प्यार।"
मालूम हो कि शाहरूख और रानी ने साथ में कुछ कुछ होता है, चलते चलते , कभी अलविदा ना कहना जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है। आदित्य चोपड़ा और शाहरूख खान काफी अच्छे दोस्त हैं, ऐसे में रानी भी शाहरूख के काफी करीबी मित्रों में से एक हैं।


Click it and Unblock the Notifications
