DHAMAKA: 30 सालों बाद...दो सुपरस्टार्स...एक फिल्म में...एक साथ!
[बॉलीवुड समाचार] साउथ के दो सुपरस्टार्स रजनीकांत और कमल हासन। अगर दोनों एक साथ एक फिल्म में आएंगे तो धमाका तो होना ही है। ये धमाका करने वाले हैं एंथीरन फेम डायरेक्टर शंकर। हम आपको ये खबर इसलिए दे रहे हैं कि इन दोनों के ही बॉलीवुड फैन्स भी कम नहीं हैं और इनकी हर बड़ी फिल्म को हिंदी में डब भी किया जाता है।
चाहे वो कमल हासन स्टारर विश्वरूपम हो या फिर रजनीकांत स्टारर रोबोट। इन दोनों ही सुपरस्टार्स को हिंदी दर्शकों का भी उतना ही प्यार मिलता है। गौरतलब है कि अगर ये कास्टिंग पूरी हो जाती है तो 30 साल बाद ये दोनों सुपरस्टार्स एक साथ काम करने वाले हैं। हालांकि अभी ये खबर पूरी तरह से पक्की नहीं की गई है।
ALSO READ: MIND IT,TOP 10 रजनीकांत डायलॉग्स
कमल हासन और रजनीकांत ने जब भी एक साथ काम किया है रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। ऐसे में साउथ के इन दो सुपरस्टार्स को देखकर हम बॉलिवुडिया फैन्स के मन में भी एक इच्छा जाग गई। समझ तो गए ना भईया। हमारे तीनों khans एक साथ। वैसे भी अमर अकबर एंथनी का रीमेक देखना तो मज़ेदार ही हो जाएगा!
Do you know: कमल हसन के पास है तीसरी आंख!


Click it and Unblock the Notifications












