PICS: डोंट मिस दा चांस...सनी लियोन का RAJNI डांस!
[गपशप] सनी लियोन और रजनीकांत में क्या कॉमन है...
भई... ऐसी भी पहेली थोड़ी है। कॉमन नहीं है तो हो जाएगा। और ये कॉमन चीज़ है डांस। दरअसल शाहरूख के थलाइवा ट्रिब्यूट के बाद अपनी फिल्म एक पहेली लीला के लिए सनी लियोन भी रजनीकांत को डांस ट्रिब्यूट देने वाली हैं। देखिए एक पहेली लीला की तस्वीरें -
फिल्म में सनी ने दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की नकल उतार दी है। इस नकल को उतारने के लिए सनी ने काफी पापड़ बेले और खूब मेहनत की। तब जाकर वह रजनीकांत को कॉपी कर पाईं। फिल्म के इस गाने के लिए सनी लियोनी को सुपरस्टार रजनीकांत का स्टाइल कॉपी करना था। जिसमें चश्मा लगाकर रजनी के कुछ स्टेप करने थे। इस शूट के लिए सनी ने बहुत मेहनत की और रजनीकांत के स्टेप सीखने के लिए वर्कआउट भी किया।
सैंया सुपरस्टार नाम के गाने ने आते ही धूम मचा दी है। इस गाने में सनी ने रजनी के स्टाइल में ही चश्मा उतारा और पहना है। इस गाने में ही उन्होंने रजनीकांत के एक्शन को भी कॉपी किया है। जिसमें कोरियोग्रॉफर अहमद खान ने उनको खूब प्रेक्टिस कराई।


Click it and Unblock the Notifications














